रक्तदान का सराहनीय प्रयास- दमाउधारा के श्याम शिक्षा महाविद्यालय द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान, संस्था के सदस्यों ने रक्तदान शिविर में किया रक्तदान, उच्च शिक्षा का केंद्र है श्याम शिक्षा महाविद्यालय

श्याम शिक्षा महाविद्यालय परिवार द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान
शक्ति विकासखंड का श्याम शिक्षा महाविद्यालय

दमाउधारा के श्याम शिक्षा महाविद्यालय द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान, संस्था के सदस्यों ने रक्तदान शिविर में किया रक्तदान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति- सकती विकासखंड के दमाउधारा में स्थित श्याम शिक्षा महाविद्यालय.सक्ती के शिक्षक एवं छात्रों ने दिनांक 30.07.2024 दिन मंगलवार को हिन्दू धर्म सेना द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शिक्षक एवं छात्रों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। संस्था के प्राचार्य डॉ. विनय प्रताप सिंह के निर्देशन एवं जुगल किशोर डनसेना की अगुवाई में यह कार्यक्रम सम्पन्न किया गया, उक्त आयोजन में सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को स्वलपाहार, हेलमेट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिसमें डॉ. विनय प्रताप सिंह (प्राचार्य), अमित कुमार (स.प्रा.), प्रकाश कुमार, लिखेश कुमार, त्रिभूवन सिंह, नंदप्रकाश, सज्जन सूर्यवंशी, रोहित कुमार मनिष कुमार नें रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया, तथा संस्था द्वारा बताया गया कि रक्तदान के क्षेत्र में हमें सदैव कार्य करना चाहिए तथा निरंतर रक्तदान करने से जरूरतमंदों को रक्तदान उपलब्ध हो पाता है, संस्था के द्वारा निरंतर इस क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading