कलेक्टर करेंगे पटवारियो की सीधी भर्ती-छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 नए पदों पर होगी भर्ती- शक्ति जिले में भी 10 पदों पर निकली वैकेंसी. राजस्व विभाग के कामों में आएगी अब गति. प्रदेश के 26 जिलों में भर्ती के आदेश हुए जारी.अवर सचिव धनंजय नेताम ने जारी किया आदेश






छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 नए पदों पर होगी भर्ती- शक्ति जिले में भी 10 पदों पर निकली वैकेंसी. राजस्व विभाग के कामों में आएगी अब गति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है।पटवारी के 200 पदों पर बंपर भर्ती होंगी।छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारी (भू-अभिलेख) के 200 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिया है। 6 सितंबर 2026 को नए आदेश जारी किए गए हैं जिसके अंतर्गत कुल पद 200 है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (भर्ती प्रस्ताव ऑनलाइन पोर्टल पर भेजा जाएगा)ऑनलाइन आवेदन पोर्टल:https://cgssb.cgstate.gov.inआदेश दिनांक: 06/09/2026 के अनुसार जिलेवार रिक्त पदों का विवरण-
बलौदाबाजार-भाटापारा: 05
सारंगढ़-बिलाईगढ़: 15
गरियाबंद: 15
धमतरी: 04
महासमुंद: 05
दुर्ग: 03
बालोद: 15
बेमेतरा: 15
राजनांदगांव: 08
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: 15
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 10
कबीरधाम (कवर्धा): 10
कोण्डागांव: 02
उत्तर बस्तर कांकेर: 10
नारायणपुर: 02
सुकमा: 02
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: 05
मुंगेली: 05
कोरबा: 07
रायगढ़: 06
जांजगीर चांपा: 07
सक्ती: 10
बलरामपुर-रामानुजगंज: 10
जशपुर: 08
कोरिया: 02
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 04







