शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों की करी समीक्षा- सकती कलेक्टर तोपनो ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,जिले में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का सुव्यस्थित कराएआयोजन-कलेक्टर,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं

शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों की करी समीक्षा- सकती कलेक्टर तोपनो ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,जिले में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का सुव्यस्थित कराएआयोजन-कलेक्टर,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं kshititech
27 अगस्त को शक्ति कलेक्टर टीएल की मीटिंग लेते हुए
शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों की करी समीक्षा- सकती कलेक्टर तोपनो ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,जिले में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का सुव्यस्थित कराएआयोजन-कलेक्टर,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं kshititech
शक्ति कलेक्टर कार्यालय में 27 अगस्त को आयोजित जन दर्शन कार्यक्रम

शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों की करी समीक्षा- सकती कलेक्टर तोपनो ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,जिले में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का सुव्यस्थित कराएआयोजन-कलेक्टर,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खब

सकती-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को जिले में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत कार्ययोजना तैयार कर विभिन्न गतिविधियों का सुव्यस्थित और प्रभावी आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में जिला, विकासखंड, ग्राम स्तर तथा प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के व्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न संबंधित विभागों के मैदानी अमलो के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए,समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी सीएमओ से नगरीय निकायों में चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा नगरीय निकायो में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुख को अनुकम्पा नियुक्ति के रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैl उन्होंने जिले में बाढ़ के स्थितियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को लगातार जल स्तर पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र के कार्यों की अद्यतन स्थिति पर समीक्षा करते हुए जाति प्रमाणपत्र बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पात्र लोगो का ज्यादा से ज्यादा जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता से बनाए जाने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों में से शेष बचे आवेदनों का पूरी गंभीरता से शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए सभी ब्लॉक के चिन्हांकित ग्रामों में शुरू किए गए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत 13 सितंबर 2024 को विकासखंड मालखरौदा के हायर सेकंड्री स्कूल सिंघरा में शिविर आयोजन की व्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी ने बताया की जिला कोषालय कार्यालय में पानी भरने तथा छत से पानी टपकने की वजह से कंप्यूटर सिस्टम, यूपीएस खराब हो रहे है जिस कारण कार्यालयीन कार्यों में अत्यन्तं परेशानी हो रही है जिसके कारण उचित व्यवस्था की आवश्यकता है,समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने खाद बीज की उपलब्धता, जल जीवन मिशन के कार्य, पीएम किसान सम्मान निधि, ई केवाईसी, लैंड सीडिंग की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले में पौधरोपण के कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण, अपूर्ण, प्रगतिरत कार्य सहित अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत मजदूरी मूलक कार्य, घर-घर कचरा संग्रहण कार्य सहित पंचायत विभाग अंतर्गत संचालित अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में स्वच्छ भारत मिशन के कार्य, ई श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण, सीमांकन सहित अन्य कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, परियोजना निदेशक बी पी भारद्वाज, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ सोनी, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, डभरा एसडीएम बालेश्वर राम, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की सुनी गई विभिन्न समस्याएं,आवेदनों का परीक्षण कर समय सीमा में निराकृत करने हेतु किया निर्देशित,आज जनदर्शन में कुल 19 आवेदन हुए प्राप्त

सकती-जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों तथा क्षेत्रों से अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आने वाले लोगों की परेशानियों को विस्तारपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत कुमार रायस्त सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे,जनदर्शन में आज जिला सक्ती अंतर्गत शाला प्रबंधन समिति शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सकर्रा द्वारा विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था करने के संबंध में, जिला सक्ती अंतर्गत युवा समिति घिवरा, फुटबाल समिति घिवरा द्वारा खेल मैदान के चारो तरफ के बेजा कब्जा हटवाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम डड़ाई के समस्त ग्रामवासी द्वारा 11 केवी लाइन को अन्य जगह शिफ्ट करने के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम मौहापाली के समस्त ग्रामवासी द्वारा ग्राम पंचायत बगरैल से ग्राम मौहापाली को पृथक करते हुए नए पंचायत बनाने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम परसदा निवासी श्री पंचराम ने बसंतपुर से घोघरी मार्ग तक सड़क निर्माण में भूमि का मुआवजा दिलाने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सोनादुला निवासी किशोर दास मानिकपुरी एवं श्री लाल प्रसाद चंद्रा द्वारा ग्राम सोनादुला के हथिया तालाब में मछली पालन पट्टा निरस्त करने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम लवसरा निवासी आलोक कुमार साहू ने राशन कार्ड में संशोधन करने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम बाराद्वार निवासी राजकुमार महंत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम जाजंग निवासी हीरा लाल गबेल ने वृद्धा पेंशन दिलाएं जाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम जाजंग निवासी शिवदयाल गबेल ने वृद्धा पेंशन दिलाएं जाने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा सप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l इसी प्रकार अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा स्वास्थ्य उपचार, रोजगार की मांग, सड़क, नाली निर्माण, जाति प्रमाण पत्र, रिकार्ड दुरुस्ती, अभिलेख शुद्धता, नामांतरण, मुआवजा दिलवाने, सीमांकन कराने जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading