उत्तर प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी का हुआ गठन.04 दिन में ही डेढ़ करोड़ फॉलोअर. अपना विजन-2030 साझा किया कॉकरोच जनता पार्टी ने. हर हाथ को काम. हर गांव का विकास. युवा जागा है बदलाव लाएगा

उत्तर प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी का हुआ गठन.04 दिन में ही डेढ़ करोड़ फॉलोअर. अपना विजन-2030 साझा किया कॉकरोच जनता पार्टी ने. हर हाथ को काम. हर गांव का विकास. युवा जागा है बदलाव लाएगा kshititech

उत्तर प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी का हुआ गठन.04 दिन में ही डेढ़ करोड़ फॉलोअर. अपना विजन साझा किया कॉकरोच जनता पार्टी ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी का गठन हो गया है. तथा सोशल मीडिया पर जिस तरह से कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना विजन पेश करते हुए लोगों तक अपनी मनसा साझा की है. उससे ऐसा लगता है कि यह कॉकरोच जनता पार्टी आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश राज्य की जनता के दिलों दिमाग पर तेजी से स्थापित हो जाएगी तथा विगत चार दिन में ही इस कॉकरोच जनता पार्टी के डेढ़ करोड़ से ऊपर फॉलोअर हो गए हैं। तो वहीं लोगों ने अन्य राजनैतिक दलों को छोड़कर सोशल मीडिया के माध्यम से इस कॉकरोच जनता पार्टी से अपना संवाद स्थापित कर लिया है।हम सारे कॉकरोचों ने मिलकर अपना विज़न तैयार कर लिया है।अगर सरकार होश में नहीं आई तो वो सोच नहीं सकती कि हम काकरोच मिलकर क्या कर सकते हैं।अब हम सारे काकरोच मिलकर खुद एक दूसरे के मुद्दे उठाएंगे।जुड़िए और संगठन को मजबूत शक्ति प्रदान करिए

कोकरोच जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का घोषणा पत्र

ईमानदार राजनीति, रोजगार वाला उत्तर प्रदेश युवा जागा है बदलाव लाना है। हमारी पहली और सबसे बड़ी मांग 78000 शिक्षक भर्ती की Vacancy तुरंत निकाले।वरना इस विधानसभा चुनाव में सारे कॉकरोच मिलकर खुद सरकार बनायेंगे !जनता की ताकत बदलाव पक्का।शिक्षा क्रांति – बेहतर भबिष्य।78000 शिक्षक भर्ती 100 दिनों के अंदर प्रक्रिया शुरू।पेपर लीक पर आजीवन जेल कानून।सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब।हर जिले में डिजिटल लाइब्रेरी।गरीब छात्रों के लिए फ्री कोचिंग।स्किल डेव्हलपमेंट और ट्रेनिंग। सीसीटीवी सोलर।a1। कंप्यूटर। इलेक्ट्रीशियन आदि की फ्री ट्रेनिंग।ट्रेनिंग के बाद सरकारी मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट।हर जिले में स्किल सेंटर।5 किसान समुद्धि योजना।फसल का MSP गारंटी कानून।मुफ्त सिंचाई और सोलर पंप।आवारा पशु समस्या का समाधान।सस्ती खाद, बीज और आसान ऋण।भ्रष्टाचार मुक्त सरकार।सरकारी काम की ऑनलाइन ट्रेकिंग।रिश्वत शिकायत हेल्पलाइन।भर्ती, टेंडर और ट्रांसफर पूरी तरह पारदर्शी अधिकारियों की जवाबदेही तय। बदलाव पर्व का।युवा रोजगार मिशन।हर जिले में रोजगार कार्यालय।5 लाख सरकारी और संविदा पदों की भतीं।स्टार्टअप फंड और बिना गारंटी लोन।यूपी के युवाओं को प्राथमिकता।महिला सम्मान – हमारा अभिमान।हर जिले में महिला सुरक्षा हेल्प सेंटरफास्ट ट्रेक कोर्ट और 24×7 हेल्पलाइन।महिलाओं को ₹2 लाख तक बिना ब्याज लोनगांव-गांव में सिलाई, डिजिटल।और बिजनेस ट्रेनिंग सेंटर।स्वस्थ उत्तर प्रदेशहर तहसील में 24×7 अस्पताल।मुफ्त दवा और जांच योजना।गांवों में मोबाइल मेडिक्ल वैन।स्वास्थ्य बीमा कवरेज।गांव और शहर विकास गांव के लिए पक्की सड़कशुद्ध पेयजल।24 घंटे बिजली।बेहतर स्कूल और अस्पतालशहर के लिए ट्रैफिक समाधान।प्रदूषण नियंत्रण CCTV सुरक्षा नेटवर्क। बेहतर सार्वजनिक परिवहन होगा

कॉकरोच जनता पार्टी ने बताएं अपने मूल सिद्धांत

ईमानदारी।संघर्ष।पारदर्शिता।
विकास हमारे नारे-युवा जागा है, बदलाव लाना है।शिक्षक सम्मान, युवा स्वाभिमान।महिला सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी।रोजगार नहीं तो जवाब नहीं

हमारा विजन 2030

हर हाथ को काम,हर गांव को विकास,हर महिला को सम्मान

कॉकरोच जनता पार्टी ने करी जनता से अपील

अगर व्यवस्था नहीं बदलेगी, तो जनता बदलाव लाएगी !आइए, मिलकर बनाएं – खुशहाल, शिक्षित और समृद्ध उत्तर प्रदेश ! बनाए
चुनाव चिन्ह-कोकरोच

प्रातिक्रिया दे