पूर्व सीएम की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर सीएम साहब हुए गंभीर. पूरे मामले पर थाने में एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश. मुख्यमंत्री जी ने कहा- गांव की बेटी होती है सबकी बेटी. बहन-बेटियों पर अभद्र टिप्पणियां नहीं होगी बर्दाश्त

पूर्व सीएम की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर सीएम साहब हुए गंभीर. पूरे मामले पर थाने में एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बड़ी बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हो गए।पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बड़ी बेटी को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल एफआईआर कराने का निर्देश दिया है।महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में 955 करोड़ की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व ही इनकी बेटी के खिलाफ किसी ने टिप्पणी की थी।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की, लेकिन अखिलेश यादव के चेले-चपाटे बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं तो अखिलेश यादव को अपने ऐसे चेले-चपाटो को समझाना चाहिए, अगर उनकी बात नहीं सुनते हैं तो ऐसे लोगों को हमारे हवाले कर दीजिए, ठीक कर देंगे।सीएम योगी ने शनिवार को आजमगढ़ में आयोजित एक सभा के दौरान अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए। मैं पिछले दिनों देख रहा था कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी। जैसे मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराओ। बेटी तो बेटी होती है, उसके खिलाफ खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि हम तो संस्कार में पले और बढ़े हैं, कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी गांव की बहन सबकी बहन। हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया, लेकिन अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो पहले अपने चेले चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा को संयम कर लें। हमने तुरंत इस मामले में पुलिस को एक्शन के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा दूसरों के प्रति टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग बहन और बेटियों के प्रति, बुजुर्गों के प्रति, दिवंगत लोगों के प्रति और वरिष्ठ नेताओं के प्रति करते हैं।सके बारे में उनको भी अपने लोगों को संस्कारित करने की आवश्यकता है। अच्छा होगा उनको समझाओ। अगर नहीं समझे तो फिर हमें बता दो हम उन्हें अच्छे से समझा देंगे।

