स्वच्छ अड़भार-नगर पंचायत अड़भार में तड़के सुबह से चालू हो जाता है स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मचारी जुटे हैं शहर को स्वच्छ बनाने में,सीएमओ आनंद राय के निर्देशन में सफाई दरोगा विकास देवांगन सक्रिय

स्वच्छ अड़भार-नगर पंचायत अड़भार में तड़के सुबह से चालू हो जाता है स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मचारी जुटे हैं शहर को स्वच्छ बनाने में,सीएमओ आनंद राय के निर्देशन में सफाई दरोगा विकास देवांगन सक्रिय kshititech
अड़भार की तड़के सुबह हो रही साफ सफाई

नगर पंचायत अड़भार में तड़के सुबह से चालू हो जाता है स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मचारी जुटे हैं शहर को स्वच्छ बनाने में,सीएमओ आनंद राय के निर्देशन में सफाई दरोगा विकास देवांगन सक्रिय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति जिले का नगर पंचायत अड़भार जहां धार्मिक दृष्टिकोण से पूरे अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से अपनी एक अलग पहचान रखता है,तो वही इस शहर को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी नगर पंचायत प्रशासन के कंधों पर है, तथा शहर वासी भी इस काम में जहां अपना सहयोग देते हैं तो वहीं नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय के निर्देशन में नगर पंचायत के सफाई दरोगा विकास देवांगन भी वर्तमान में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद तड़के सुबह से ही सफाई के काम में लग जाते हैं, एवं सफाई कर्मचारियों के सहयोग से जहां शहर के प्रमुख मार्गों एवं विभिन्न वार्डों में सफाई का काम जोरों से हो रहा है, तो वहीं शहर वासी भी इस काम में अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं,तथा शहर के नागरिकों का कहना है कि हमारा शहर अगर साफ सुथरा रहेगा तो हमारा स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा तथा नगर पंचायत प्रशासन की इस सक्रियता की शहर वासी भी प्रशंसा करते नहीं थकते

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading