रायपुर में बिल्डर की मनमानी के खिलाफ सड़कों पर उतर गए नागरिक, पार्क साइड कॉलोनी के नागरिकों ने लगाया बिल्डर पर आरोप, पार्कसाइड- बेवकूफ बनाना बंद करो

कॉलोनी के नागरिकों द्वारा लगाया गया विरोध स्वरूप बैनर
रायपुर के कचना विधानसभा रोड स्थित पार्क साइड कॉलोनी का बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
रायपुर के कचना विधानसभा रोड स्थित पार्क साइड कॉलोनी का बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

रायपुर में बिल्डर की मनमानी के खिलाफ सड़कों पर उतर गए नागरिक, पार्क साइड कॉलोनी के नागरिकों ने लगाया बिल्डर पर आरोप

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में बिल्डर की मनमानी के खिलाफ वहां के रहवासियों ने सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया तथा आंदोलन स्वरूप हाथों पर तख्तियां लेकर बिल्डर द्वारा मकान देने से पूर्व किए गए वायदों का अक्षरशः पालन करने को लेकर भी आवाज बुलंद की तथा पार्कसाइड सोसायटी के सैकड़ों निवासियों ने बिल्डर की मनमानी और वादाखिलाफी के खिलाफ सोसायटी गेट पर शांतिपूर्ण धरना दिया। पार्कसाइड कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि बिल्डर द्वारा किए गए वायदों को पूरा नहीं किया गया है, साथ ही पारदर्शिता और सही हिसाब-किताब की लगातार मांगों को भी अनसुना किया जा रहा है। इस कारण सभी निवासियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की। नागरिकों द्वारा आयोजित धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, जहाँ बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने सक्रिय भागीदारी की। निवासियों ने स्पष्ट कहा कि अब वे अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे और बिल्डर को सभी वायदों का पालन करना ही होगा।इस अवसर पर पार्कसाइड निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से भी अपील की कि वे हस्तक्षेप कर बिल्डर को कानून और नियमों के अनुसार काम करने के लिए बाध्य करें।निवासियों ने कहा कि यह आंदोलन केवल शुरुआत है – जब तक न्याय नहीं मिलेगा, यह संघर्ष जारी रहेगा

उल्लेखित हो की छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में एक लंबे समय से बड़े बिल्डरों द्वारा कालोनियां निर्माण करने से पूर्व आम जनता को बड़े-बड़े वायदे कागजों पर किए जाते हैं, किंतु अधिकांश कॉलोनीयो में यह देखा गया है कि बिल्डर द्वारा किए गए वायदे किसी भी स्थिति में धरातल पर नहीं दिखते तथा लोग मकान लेने के बाद परेशान होते नजर आते हैं एवं जो सपने दिखाए गए हैं उन सपनों को पूरा करने की दिशा में कोई पहल नहीं की जाती तथा प्रशासन द्वारा भी बड़े-बड़े बिल्डरों को पूरी शर्तों के अधीन ही अनुमति दी जाती है किंतु बिल्डरों द्वारा जब इसका पालन नहीं किया जाता तो क्या प्रशासन को ऐसे बिल्डरों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए, इन्हीं सब बातों को लेकर पार्कसाइड कॉलोनी के निवासियों ने भी अपनी आवाज बुलंद की है तथा अब देखना है कि पार्कसाइड कॉलोनी के निवासियों का यह विरोध किस हद तक उन्हें राहत पहुंचा पाएगा

रायपुर के कचना विधानसभा रोड स्थित पार्क साइड कॉलोनी का बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
रायपुर के कचना विधानसभा रोड स्थित पार्क साइड कॉलोनी का बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
रायपुर के कचना विधानसभा रोड स्थित पार्क साइड कॉलोनी का बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
आंदोलन में योगदान के लिए कॉलोनी वासियों ने किया आभार
रायपुर के कचना विधानसभा रोड स्थित पार्क साइड कॉलोनी का बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading