छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यपालिक अधिकारी / कर्मचारी कल्याण संघ, रायपुर ने किया प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त,संघ ने कहा- संवेदनशीलता एवं न्यायशीलता के प्रतीक है चौधरी साहब, मामला था रजिस्ट्रार साहब की बहाली का

छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यपालिक अधिकारी / कर्मचारी कल्याण संघ, रायपुर ने किया प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त,संघ ने कहा- संवेदनशीलता एवं न्यायशीलता के प्रतीक है चौधरी साहब, मामला था रजिस्ट्रार साहब की बहाली का kshititech
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यपालिक अधिकारी / कर्मचारी कल्याण संघ, रायपुर ने किया प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त,संघ ने कहा- संवेदनशीलता एवं न्यायशीलता के प्रतीक है चौधरी साहब

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यपालिका अधिकारी- कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर(छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त (छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस, पं.क्र. 6396 से संबंद्ध के प्रांतीय अध्यक्ष विरेन्द्र श्रीवास एवम प्रांतीय
सचिव शशि पात्रे खुटियारे ने 16 दिसंबर 2024 को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है,प्रेस विज्ञप्ति में प्रांतीय पदाधिकारीयो ने बताया है कि संभाग आयुक्त बिलासपुर ने सक्ती के तत्कालीन उप पंजीयक श्री प्रतीक खेमुका को डायवर्टेड जमीन का गैर आदिवासी को रजिस्ट्री के मामले में निलंबित कर दिया था, जबकि इस संबंध में कलेक्टर ने यह आदेश पारित किया था कि डायवर्टेड भूमि के मामले में कलेक्टर की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। डायवर्टेड जमीन को गैर आदिवासी को बेचने पर भू राजस्व संहिता की धारा 165(6) के प्रावधान लागू नहीं होते। उप पंजीयक ने कलेक्टर के इस आदेश के आधार पर ही सदभावनापूर्वक रजिस्ट्री की कार्यवाही किया था। इस मामले में माननीय मंत्री श्री ओपी चौधरी जी ने संवेदनशीलता एवं न्यायशीलता दिखाया, जिसके फलस्वरुप महानिरीक्षक पंजीयन द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश को अपास्त कर उप पंजीयक श्री प्रतीक खेमुका को बहाल किया गया। छत्तीसगढ़ पंजीयन मुद्रांक संघ माननीय मंत्री जी के इस संवेदनशीलता और न्यायशीलता के प्रति आभार व्यक्त करता है एवं सादर धन्यवाद ज्ञापित करता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading