जिला मुख्यालय शक्ति में छत्तीसगढ़ केवट निषाद समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा,गुहा निषाद राज जी की जयंती पर था पांचवे वर्ष के कार्यक्रम का आयोजन, समाज के मेधावी बच्चों का किया गया सम्मान, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा- समाज बंधुओ का उत्साह प्रंशसनीय

गुहा निषाद राज जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम

जिला मुख्यालय शक्ति में छत्तीसगढ़ केवट निषाद समाज में निकाली भव्य शोभायात्रा,गुहा निषाद राज जी की जयंती पर था पांचवे वर्ष के कार्यक्रम का आयोजन, समाज के मेधावी बच्चों का किया गया सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छ ग केेंवट (निषाद) समाज सक्ति बरगढ़ परिक्षेत्र के द्वारा गुहा निषाद राज जयंती के मौके पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभ आरम्भ केेंवट मोहल्ला वार्ड न-0 से विधि विधान से पूजा पाठ करते हुए निकली गई, जिसमें झांकी के रूप में रथ में राम दरबार बनाया गया था, साथ में कर्मा पार्टी के साथ महिला और पुरुष का हुजूम जय श्री राम के गगनभेदी नारे के साथ प्रारंभ हुई। गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा कसेर पारा, राजापारा, बाजार चौक, हटरी हॉस्पिटल चौक से होते हुए कचहरी चौक से सामुदायिक भवन पर समाप्त हुए, जगह जगह पर श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना और आरती की गई, शोभायात्रा के बीच बीच में धीवर समाज , मारवाड़ी समाज के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी। इसके पश्चात एक दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका सक्ति और अध्यक्षता रामेश्वर प्रसाद कैवर्त्य अध्यक्ष केंद्रीय समिति शिवरीनारायण की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई, कार्यक्रम की शुरुवात बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम देकर की गई

जिसके बाद 10वी और 12 वी के प्रतिभावान बच्चों को मेडल, राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि श्री गुहा निषाद राज ही एक मात्र मित्र थे जो कि श्री राम जी के राज्याभिषेक में उपस्थित थे और उन्होंने इस कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की , वही श्री रामेश्वर प्रसाद जी ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकजुटता है और इसी तरह के कार्यक्रम से लोगों में समाज के प्रति रुझान बढ़ जाता है, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगन साय केेंवट, दयाराम केेंवट, दशरथ प्रसाद केेंवट,श्री श्यामा, परदेशी निषाद मायाराम, विशेषर निषाद,संतराम, रामनारायण धीवर,अजय लहिमोर और महिला पदाधिकारी रथ बाई, गायत्री देवी, गिरिजा, ममता, लछमीन केवट
एवं समस्त स्वजाति बंधु, मातृशक्ति, युवा साथी सर्किल पंच, की सक्रिय भागीदारी रही,विशिष्ट अतिथि कैलाश निषाद रायगढ़ राज अध्यक्ष, निखद निषाद सारंगढ़ अध्यक्ष, महेत्तर केवट बरेकेल अध्यक्ष, तिरिथ निषाद चम्पा राज अध्यक्ष एवं उनके कार्यकारणीयों ने गरिमा मय उपस्थिति दी,समाज के विभिन्न वर्ग के लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मेहतर राम केेंवट ने किया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading