बाबूजी बी डी महंत की पुण्यतिथि पर चरणदास एवं ज्योत्सना ने दी श्रद्धांजलि,महंत ने किया ट्वीट- कहा- नहरो के क्षेत्र में विकास एवं सिंचाई के संसाधनों की दिशा में रहा आपका अमूल्य योगदान, शक्ति सहित जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस जनों ने दी बिसाहू दास महंत को श्रद्धांजलि

23 जुलाई को बी डी महंत की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि
सकती के बिसाहू दास महंत उद्यान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा
सारागांव में बिसाहू दास महंत जी का समाधि स्थल

बाबूजी बी डी महंत की पुण्यतिथि पर चरणदास एवं ज्योत्सना ने दी श्रद्धांजलि,महंत ने किया ट्वीट- कहा- नहरो के क्षेत्र में विकास एवं सिंचाई के संसाधनों की दिशा में रहा आपका अमूल्य योगदान, शक्ति सहित जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस जनों ने दी बिसाहू दास महंत को श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- 23 जुलाई को अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 46वीं पुण्यतिथि के मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत तथा कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती योजना महंत ने अपने गृह शहर सारागांव में स्व.बिसाहू दास महंत जी के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की,इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने ट्वीट करते हुए कहा कि

बाबूजी शत शत नमन

अविभाजित मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री, प्रदेश के जननेता स्व. बिसाहुदास मंहत जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मैं सादर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ।कृषि के क्षेत्र में सिंचाई के लिए नहरों के विकास और कोसा उत्पादों को विदेशों में ख्याति दिलाने में आपके महत्वपूर्ण योगदान का प्रदेश सदा ऋणी रहेगा

शक्ति जिले सहित जांजगीर चांपा जिले में कांग्रेस जनों ने बीड़ी महंत को दी श्रद्धांजलि

सकती-23 जुलाई को बी डी महंत की पुण्यतिथि के मौके पर शक्ति शहर के स्वर्गीय बिसाहू दास महंत उद्यान में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पूज्य बाबूजी को पुष्पांजलि अर्पित की, इस दौरान काफी संख्या में शक्ति जिले सहित विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा कि आज परम पूज्य बाबूजी की पुण्यतिथि के इस मौके पर मैं उन्हें नमन करता हूं, तथा उनके द्वारा इस क्षेत्र के विकास के लिए दिए गए योगदान को हम कभी नहीं भूला सकते, शक्ति केबिसाहू दास महंत उद्यान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन,जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद चौबे, नगर पालिका शक्ति की पार्षद श्रीमती रीना गेवाडीन, ठाकुर गुलजार सिंह,आनंद अग्रवाल, सुश्री अलका जायसवाल, मनोज जायसवाल,पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय, श्रीमती गीता देवांगन, श्रीमती मेनका जयसवाल महिला कांग्रेस कमेटी शक्ति जिला अध्यक्ष,उगेंद्र अग्रवाल पप्पू, हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू,अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल,रिक्की सेवक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर, पिंटू ठाकुर, श्रीमती चांदनी सहिस, पूर्व विधायक चैन सिंह सामले सहित काफी संख्या में शक्ति शहर,विधानसभा एवं जिले के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे

23 जुलाई को सकती में महंत दंपति बीड़ी महंत की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि देते हुए
23 जुलाई को सकती में महंत दंपति बीड़ी महंत की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि देते हुए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading