शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रा ने ली विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की संयुक्त बैठक-कक्षा 5 वी तथा 8 वी की जिले में एकीकृत परीक्षा का होगा आयोजन, शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शक्ति जिले में शिक्षा विभाग कर रहा भरसक प्रयास

शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रा ने ली विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की संयुक्त बैठक-कक्षा 5 वी तथा 8 वी की जिले में एकीकृत परीक्षा का होगा आयोजन, शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शक्ति जिले में शिक्षा विभाग कर रहा भरसक प्रयास kshititech
शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी जी की संयुक्त बैठक
शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रा ने ली विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की संयुक्त बैठक-कक्षा 5 वी तथा 8 वी की जिले में एकीकृत परीक्षा का होगा आयोजन, शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शक्ति जिले में शिक्षा विभाग कर रहा भरसक प्रयास kshititech
शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी जी की संयुक्त बैठक

शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रा ने ली विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की संयुक्त बैठक-कक्षा 5 वी तथा 8 वी की जिले में एकीकृत परीक्षा का होगा आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष से कक्षा 5 वी तथा 8 वी की जिला स्तरीय एकीकृत परीक्षा प्रणाली के माध्यम से मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्व तैयारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्री एन के चंद्रा द्वारा प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक शालाओं के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की बैठक आहूत कर प्रश्न पत्र निर्माण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के योजना अनुसार बच्चों में रटकर उत्तर देने वाले प्रश्नों के स्थान पर मौलिक सोच और अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के वाले प्रश्नों का समावेश किया जायेगा।परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुरूप प्रश्न पत्र का निर्माण किया जायेगा।जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा में विषय के सैद्धांतिक ज्ञान के साथ साथ मौलिक ज्ञान तथा पूर्व कक्षा के पढ़े गए विषय ज्ञान व दैनिक जीवन के अनुभव का लाभ मिल सके। प्रत्येक प्रश्न को किसी ना किसी दक्षता से जोड़कर तैयार किया जायेगा जिससे विद्यार्थियों में रटने की प्रवृत्ति को दूर किया जा सके। प्रत्येक पाठ से सीखने पर आधारित लर्निंग आउटकम को ध्यान में रख कर वस्तुनिष्ट, लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का संकलन कर प्रश्न पत्र निर्माण किये जाने तथा विद्यार्थियों के पूर्वाभ्यास हेतु अलग से प्रश्न बैंक संकलन करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए। इस बैठक में सक्ती विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.पी.राठौर,शिक्षा गुणवत्ता अभियान के सदस्य श्रीमती कमलादपी गवेल, सुरेश कुमार जायसवाल सहित जिले के चारों विकासखंड से विषय विशेषज्ञ शिक्षक उपस्थित थे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading