चाम्पा के भाजपा नेता, फैशन एंड फैशन के संचालक, समाजसेवी राम खूबवानी को मातृ शोक, माता श्रीमती ईश्वरी देवी ख़ूबवानी का हुआ निधन, 12 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार, भाजपा परिवार, चेंबर एवं विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

चाम्पा के भाजपा नेता, फैशन एंड फैशन के संचालक, समाजसेवी राम खूबवानी को मातृ शोक, माता श्रीमती ईश्वरी देवी ख़ूबवानी का हुआ निधन, 12 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार, भाजपा परिवार, चेंबर एवं विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि kshititech
श्रीमती ईश्वरी देवी खूबवानी चाम्पा

चाम्पा के भाजपा नेता, फैशन एंड फैशन के संचालक, समाजसेवी राम खूबवानी को मातृ शोक, माता श्रीमती ईश्वरी देवी ख़ूबवानी का हुआ निधन, 12 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार, भाजपा परिवार, चेंबर एवं विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ जांजगीर चांपा जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर के वरिष्ठ पदाधिकारी राम खूबवानी, अशोक खूबवानी, राकेश खूबवानी की पूज्य माताजी श्रीमती ईश्वरी देवी खूबवानी (उम्र- 92 वर्ष )का आकस्मिक निधन आज दिनांक- 11 अगस्त 2025 दिन- सोमवार को हो गया,जिनका अंतिम संस्कार कल दिनांक- 12 अगस्त 2025 दिन- मंगलवार को सुबह 11:00 बजे पुराना भैसा बाजार स्थित हसदो नदी के तट पर सार्वजनिक मुक्ति धाम में किया जाएगा, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा निवास गुरुनानक रेजिडेंसी, गौरव पथ मार्ग चाम्पा से निकलेगी, श्रीमती ईश्वरी देवी खुबवानी मृदुभाषी, मिलनसार, धर्म परायण महिला थी, तथा वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई, उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पूज्य सिंधी समाज सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading