सुंदरानी को चैलेंज अशोक का- खरसिया के चेंबर नेता अशोक अग्रवाल का बड़ा बयान-अशोक ने कहां- चैंबर चुनाव में जय व्यापार पैनल की लोकप्रियता के चलते प्रतिद्वंदी पैनल को नहीं मिल रहे प्रत्याशी, अशोक ने श्रीचंद सुंदरानी पर भी किए सवाल, कहा लोकप्रिय है तो चुनाव लड़कर दिखाएं

सुंदरानी को चैलेंज अशोक का- खरसिया के चेंबर नेता अशोक अग्रवाल का बड़ा बयान-अशोक ने कहां- चैंबर चुनाव में जय व्यापार पैनल की लोकप्रियता के चलते प्रतिद्वंदी पैनल को नहीं मिल रहे प्रत्याशी, अशोक ने श्रीचंद सुंदरानी पर भी किए सवाल, कहा लोकप्रिय है तो चुनाव लड़कर दिखाएं kshititech
खरसिया के वरिष्ठ चैंबर नेता अशोक अग्रवाल पत्रकार

खरसिया के चेंबर नेता अशोक अग्रवाल का बड़ा बयान-अशोक ने कहां- चैंबर चुनाव में जय व्यापार पैनल की लोकप्रियता के चलते प्रतिद्वंदी पैनल को नहीं मिल रहे प्रत्याशी, अशोक ने श्रीचंद सुंदरानी पर भी किए सवाल, कहा लोकप्रिय है तो चुनाव लड़कर दिखाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में छोटे-बड़े व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इन इंडस्ट्रीज के आगामी अप्रैल महीने में चुनाव होने हैं, जिसके लिए मार्च महीने में नामांकन की प्रक्रिया होली के बाद चालू हो जाएगी, तथा इस बार भी चुनाव के मैदान में व्यापारी एकता पेनल एवं जय व्यापार पैनल आमने-सामने है, किंतु जय व्यापार पैनल की लोकप्रियता के चलते चेंबर नेताओं का मानना है कि आज इस पैनल ने अमर परवानी के नेतृत्व में व्यापारी हितों के लिए जो काम किया है,तो आज व्यापारियों की पहली पसंद जय व्यापार पैनल है, रायगढ़ जिले के खरसिया शहर के चेंबर के वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल पत्रकार का कहना है कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के आगामी चुनाव को लेकर व्यापारी एकता पैनल असमंजस में है एवं हार की प्रबल संभावना को जानते हुए उनके प्रमुख श्रीचंद सुंदरानी किसी भी प्रकार से चुनाव को टालने की कोशिश कर रहे है

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल (पत्रकार) ने कहा है कि अमर पारवानी एवं उनकी टीम के शानदार कार्यकाल से प्रदेश भर के व्यापारी प्रसन्न है, तथा उपरोक्त चुनाव में भारी बहुमत से जय व्यापार पैनल के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने मतदान तिथि का इंतजार कर रहे है।चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने यह भी कहा की जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमर पारवानी की लोकप्रियता प्रदेश के व्यापारीयो में सर-चढ़ कर बोल रही है। वही उनके सामने व्यापारी एकता पैनल को खड़े करने लिए प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे है। इसलिए इनकी नीति किसी भी तरह से चुनाव टालने की है। अग्रवाल ने श्रीचंद सुंदरानी से आग्रह किया है की आप स्वयं प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़कर अपनी लोकप्रियता माप लेवें

अशोक अग्रवाल ने बताया बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा की आंधी चल रही है। जिसके कारण व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों की हार निश्चित है। इसलिए इस पैनल से कोई प्रत्याशी बनने को तैयार नहीं हो रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading