चल कांवरिया बाबा धाम-13 अगस्त को शक्ति से रवाना हुआ 50 शिव भक्तों का जत्था. बाबा बैजनाथ धाम की करेंगे कांवड़ यात्रा. शिव भक्त राहुल अग्रवाल ने कहा- बाबा नगरिया दूर है-जाना जरूर है. भोले तेरे दर पर आएंगे जल चढ़ाएंगे

चल कांवरिया बाबा धाम-13 अगस्त को शक्ति से रवाना हुआ 50 शिव भक्तों का जत्था. बाबा बैजनाथ धाम की करेंगे कांवड़ यात्रा. शिव भक्त राहुल अग्रवाल ने कहा- बाबा नगरिया दूर है-जाना जरूर है. भोले तेरे दर पर आएंगे जल चढ़ाएंगे kshititech
शक्ति रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ शिव भक्तों का जत्था

चल कांवरिया बाबा धाम-13 अगस्त को शक्ति से रवाना हुआ 50 शिव भक्तों का जत्था. बाबा बैजनाथ धाम की करेंगे कांवड़ यात्रा. शिव भक्त राहुल अग्रवाल ने कहा- बाबा नगरिया दूर है-जाना जरूर है

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -श्रावण मास के पावन अवसर पर सक्ती से भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए 50 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु लगभग 110 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और पवित्र गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ भक्ति भाव से यात्रा करेंगे।जत्थे में प्रमुख रूप से नागर अग्रवाल, मनोज अशोका सुपर बाजार, योगेश अग्रवाल बंटू,आनंद,निटू रामावतार, राहुल अग्रवाल पत्रकार, ऋषभ अमित, शैलेन्द्र, बाबा, सुनील, दीपक मिश्रा, सोनू, मोना अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, शीतल अग्रवाल,सहित कुल 50 श्रद्धालु शामिल हैं।श्रद्धालुओं की इस आस्था यात्रा को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह का माहौल है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने सभी श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर एवं शुभकामनाएं देकर विदाई दी तथा उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। यात्रा को लेकर पत्रकार राहुल अग्रवाल ने कहा कि बाबा बैजनाथ धाम की यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है तथा प्रतिवर्ष शिव भक्त सैकड़ो की संख्या में बाबा बैजनाथ धाम जाकर जलाभिषेक कर रहे हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading