शक्ति शहर के ठाकुरमुंडा पहुंच मार्ग में होगा सीसी रोड निर्माण, स्थानीय विधायक महंत जी की अनुशंशा पर नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने दी स्वीकृति, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने दी जानकारी,दशकों से नागरिकों द्वारा की जा रही थी पहुंच मार्ग निर्माण की मांग

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत एवं नगर पालिका में उनके विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन
अगर पालिका परिषद शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल

शक्ति शहर के ठाकुरमुंडा पहुंच मार्ग में होगा सीसी रोड निर्माण, स्थानीय विधायक महंत जी की अनुशंशा पर नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने दी स्वीकृति, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुरमुंडा पहुंच मार्ग का निर्माण करने वर्षों से नागरिकों द्वारा मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए शक्ति के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत की अनुशंसा पर नगर पालिका परिषद शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल ने 31 दिसंबर को आयोजित नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक में उपरोक्त निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है, तथा उक्त निर्माण शीघ्र ही विधिवत प्रक्रिया के तहत प्रारंभ होगा, उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद शक्ति में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने बताया कि ठाकुरमुंडा पहुंच मार्ग के लिए नागरिकों तथा मोहल्ले वासियों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए नगर पालिका परिषद शक्ति द्वारा तकनीकी रूप से उपरोक्त निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर इसे स्वीकृति प्रदान करने हेतु सामान्य सभा की बैठक में लाया गया था तथा परिषद की बैठक में इसे स्वीकृति मिलने पर अब नागरिकों की वर्षों पुरानी पहुंच मार्ग की समस्या दूर होगी तथा उपरोक्त पहुंच मार्ग में सीसी रोड निर्माण का कार्य किया जाएगा विधायक प्रतिनिधि नरेंश गेवाडीन में बताया कि शक्ति शहर की ऐसी जनता से जुड़ी समस्याओं के लिए स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल भी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं तथा मोहल्ले वासियों ने भी इस स्वीकृति मिलने पर आभार जताया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading