CBSE वाले सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर में हुआ हब आप लर्निंग के अंतर्गत एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन

CBSE वाले सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर में हुआ हब आप लर्निंग के अंतर्गत एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन kshititech
स्कूल में सम्पन्न कार्यक्रम

सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुआ हब आप लर्निंग के अंतर्गत एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- दिनांक 6 अगस्त 2025 को सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर में हब ऑफ लर्निंग के बैनर तले एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह प्रतियोगिता सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल डभरा के छात्र-छात्राओं के मध्य संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल के कर कमलों से संगीत एवं विद्या की देवी मां वीणापाणि जी के पूजन अर्चन से हुआ। इसके उपरंात विद्यालय के संचालक मनोज अग्रवाल,किशोर अग्रवाल, वंशिता अगग्रवाल आगन्तुक समस्त अतिथियों एवम अन्य विद्यालय से पहुंचे शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वागत तिलक अक्षत व पुष्प गुच्छ से किया गया। इस कार्यक्रम के निर्णायक सनातन कुमार बरेठ, शिव कुमार भोई, गजेन्द्र प्रसाद मैत्री व भूपाल प्रसाद पटेल रहे।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. रामकृष्ण पण्डा ने प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों में निहित प्रतिभाओं का विकास होता है एवं उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है व उनके चहुँमुखी विकास में सहायक होता है।यह प्रतियोगिता तीन वर्गों प्राथमिक माध्यमिक एवं हाई स्कूल स्तर पर आयोजीत की गई थी जिसमें तीन वर्गों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजक विद्यालय द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया साथ प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को सांत्वना स्वरुप प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से समस्त निर्णायकों को जिन्होंने अपना अमूल्य समय देकर इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सहयोग किया उन्हें भी उपहार भेटकर सम्मानित किया गया अंत में विद्यालय के उपप्राचार्य सुरेश यादव ने सभी का आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading