रेलवे की जमीन पर बनी दो अवैध मस्जिदों पर चला बुलडोजर, विरोध करने पहुंचे लोगों पर लाठीचार्ज

रेलवे की जमीन पर बनी दो अवैध मस्जिदों पर चला बुलडोजर, विरोध करने पहुंचे लोगों पर लाठीचार्ज kshititech

रेलवे की जमीन पर बनी दो अवैध मस्जिदों पर चला बुलडोजर, विरोध करने पहुंचे लोगों पर लाठीचार्ज

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मुंबई के बांद्रा में आज दोपहर अवैध मस्जिदों पर बुलडोजर एक्शन ले लिया गया. बताया जा रहा कि ये दोनों मस्जिदें रेलवे की जमीन पर बनी थी. इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जो बुलडोजर की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. मौके पर भारी संख्या के बाद भी ये लोग उग्र हो गए, जिसके बाद पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा. हाईकोर्ट के आदेश के बाद अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. आज बांद्रा के गरीब नगर में रेलवे की कब्जाई गई जमीनों पर बुलडोजर चलाया जा रहा था. इस दौरान रेलवे की जमीन पर बनी एक मस्जिद को गिरा दिया गया. इस एक्शन की भनक लगते ही वहां आसपास के इलाकों से भारी भीड़ आ गई. हालांकि इस आशंका के चलते ही पहले से भारी-भरकम पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया गया था. लेकिन दोपहर होते-होते वहां काफी भीड़ हो गई. लोग बुलडोजर एक्शन का विरोध करने लगे. बताया जा रहा कि वहां एक पुल से अचानक भारी संख्या में लोग पहुंचने लगे. वे पुलिस फोर्स पर पथराव करने लगे. इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.इस इलाके में बीते कई दिनों से स्थिति तनावपूर्ण थी. इस इलाके में बीते कई दिनों से स्थिति तनावपूर्ण थी. रेलवे प्रशासन ने पहले से ही लोगों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर नोटिस दे दिया था. कब्जे का ये मामला साल 2017 से ही कोर्ट में चल रहा था. इस पर अब बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला आया और कार्रवाई की गई. बताया जा रहा कि मस्जिदों के अलावा करीब 500 अवैध निर्माणों पर भी बुलडोजर चलाया गया है. कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन की आशंका में वहां लोग इकट्ठा हो गए थे. आज जैसे ही बुलडोज की कार्रवाई शुरू हुई, लोग घरों से निकल आए. कुछ ही देर में यहां पुलिस पर पत्थरबाजी होने लगी. पुलिस ने पूरे इलाके को पहले से ही बैरिकेड किया था. लोगों को समझाया गया था कि वे बुलडोजर एक्शन का विरोध न करें. लेकिन लोग माने नहीं और पुलिस पर पथराव करने लगे. कैमरे में कई ऐसे लोग भी कैद हुए जो घरों की छतों से पुलिस पर पथराव कर रहे थे. इसमें कई नाबालिग भी थे. बताया जा रहा कि कुछ महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं जो पत्थरबाजों को शेल्टर देने लगीं. लेकिन पुलिस ने दौड़ा-दौड़कर पत्थरबाजों को खदेड़ा. मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading