ब्रेकिंग न्यूज़-शक्ति की जिला विपणन अधिकारी डीएमओ शोभना तिवारी का रायपुर हुआ स्थानांतरण. नए विपणन अधिकारी रमेश कुमार लहरे ने किया पदभार ग्रहण. राज्य प्रबंध संचालक जितेंद्र शुक्ला ने 12 नवंबर को जारी किया था आदेश



ब्रेकिंग न्यूज़-शक्ति की जिला विपणन अधिकारी शोभना तिवारी का रायपुर हुआ स्थानांतरण. नए विपणन अधिकारी रमेश कुमार लहरे ने किया पदभार ग्रहण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य सरकारी विपणन संघ रायपुर के प्रबंध संचालक जितेंद्र शुक्ला द्वारा 12 नवंबर 2026 को जारी आदेश अनुसार पूर्व में हुए स्थानांतरण में आंशिक संशोधन करते हुए जिला विपणन अधिकारी शक्ति के पद पर पदस्थ श्रीमती शोभना तिवारी का स्थानांतरण संघ मुख्यालय नया रायपुर किया गया है। तथा उनके स्थान पर जांजगीर चांपा जिला विपणन अधिकारी कार्यालय में पदस्थ उप प्रबंधक रमेश कुमार लहरे को शक्ति जिले के जिला विपणन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। एवं रमेश कुमार लहरे ने राज्य मुख्यालय द्वारा जारी आदेश का पालन करते हुए 12 नवंबर को ही जिला विपणन कार्यालय शक्ति पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया एवं अपने पदभार ग्रहण करने की सूचना भी मुख्यालय को प्रेषित कर दी है





