ब्रेकिंग न्यूज़-वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक मृदुलकांत शास्त्री पर हमला- आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने करी पूरे मामले की निंदा. कहां घटना निंदनीय.संत समाज में भारी आक्रोश. मृदुल कांत ने कहा- यह अपमान पूरे वृंदावन का

ब्रेकिंग न्यूज़-वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक मृदुलकांत शास्त्री पर हमला- आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने करी पूरे मामले की निंदा. कहां घटना निंदनीय.संत समाज में भारी आक्रोश. मृदुल कांत ने कहा- यह अपमान पूरे वृंदावन का kshititech

ब्रेकिंग न्यूज़-वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक मृदुलकांत शास्त्री पर हमला- आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने करी पूरे मामले की निंदा. कहां घटना निंदनीय.संत समाज में भारी आक्रोश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -देश की प्रसिद्ध धर्म की नगरी वृंदावन में प्रसिद्ध कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर मथुरा के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने पूरे मामले की निंदा की है। आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने कहा है कि दिल्ली से आए कुछ तत्वों द्वारा की गई ऐसी घटना पूरे संत समाज के लिए एक दुखद घटना है। एवं आज वृंदावन धर्म की नगरी है तथा संत समाज के लोगों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना अशोभनीय है। साथ ही कुछ लोग आज धर्म की नगरी में हमारी सनातन धर्म की परंपराओं के अनुरूप मंदिरों के दर्शन करने नहीं बल्कि मौज मस्ती के लिए आते हैं। तथा ऐसे लोग जो संत समाज के लोगों का अपमान करें एवं उनके साथ ऐसी घटनाओं को अंजाम दे यह बिल्कुल क्षमा योग्य नहीं है। एवं पूरा संत समाज ऐसे लोगों के कृत्य की निंदा करता है

क्या घटना हुई मृदुलकांत शास्त्री जी के साथ

धर्म की नगरी वृंदावन के राधानिवास के पास कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री के साथ दिल्ली के श्रद्धालुओं ने कार ओवरटेक करने के विवाद में मारपीट की, जिस पर पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है।प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य मृदुल कांत
शास्त्री के साथ उनके ड्राइवर को पीटा गया, जिसके बाद संतों में रोष है। दिल्ली के श्रद्धालुओं ने कथित तौर पर कार ओवरटेक करने पर विवाद के बाद मारपीट की। पूरी घटना की गंभीरता को देखते हुए
पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में लिया। मृदुलकांत शास्त्री के साथ हुई घटना में शामिल आरोपी महिलाओं ने दावा किया कि उन्होंने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपियो को हिरासत में लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के राधानिवास स्थित बस स्टैंड के समीप दोपहर कथावाचक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री अपनी कार से घर जा रहे थे।इसी दौरान दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। कथावाचक ने विरोध किया तो श्रद्धालुओं ने मारपीट शुरू कर टी।कार में टक्कर कथावाचक और उनके कार चालक ने उतरकर दिल्ली के श्रद्धालुओं से अपना विरोध जताया तो वह बदसलूकी करने लगे। श्रद्धालु सुरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने कथावाचक और चालक भगवान सिंह संग मारपीट की।

कथा वाचक मृदुल कांत शास्त्री ने कहा- महिलाओं ने मेरे हाथ पकड़ कर दी गंदी-गंदी गालियां

कथा वाचक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने कहा कि दिल्ली से आए लोगों में शामिल महिलाओं ने मेरे हाथ पकड़ कर मेरे साथ मारपीट की एवं गंदी-गंदी गालियां भी थी यदि कोई पुरुष होता तो मैं उन्हें निश्चित रूप से जवाब देता। किंतु महिलाओं की एक मर्यादा होती है। जिसने हमें बांधकर रख दिया तथा यह अपमान पूरे वृंदावन का अपमान है। कि साधु संतों के साथ ऐसा कृत्य किया गया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading