शक्ति में भाजपा ने किया जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन, अवसर था वीरांगना अहिल्याबाई होलकर जी के जन्म शताब्दी वर्ष का, सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर अहिल्याबाई जी की जीवंत प्रदर्शनी का किया अवलोकन, भारी बारिश के बावजूद लोगों ने पहुंच प्रदर्शनी से ली प्रेरणा, नारी सशक्तिकरण सहित सामाजिक क्षेत्र में भी अहिल्याबाई होल्कर जी का था विशेष योगदान

शक्ति में प्रदर्शनी का उद्घाटन करते सांसद कमलेश जांगड़े
प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथि गण
प्रदर्शनी के समापन अवसर पर उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता

शक्ति में भाजपा ने किया जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन, अवसर था वीरांगना अहिल्याबाई होलकर जी के जन्म शताब्दी वर्ष का, सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर अहिल्याबाई जी की जीवंत प्रदर्शनी का किया अवलोकन, भारी बारिश के बावजूद लोगों ने पहुंच प्रदर्शनी से ली प्रेरणा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जिला मुख्यालय शक्ति में भारतीय जनता पार्टी ने 26 मई को वीरांगना अहिल्याबाई होलकर जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया, इस अवसर पर भारी बारिश के बावजूद लोगों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर इसका अवलोकन किया तो वहीं इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी सहित शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों से जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के साथी भी पहुंचे,प्रदर्शनी का उद्देश्य अहिल्या बाई जी के संघर्ष एवम सामाजिक क्षेत्र में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को लोग जान सके, सर्वप्रथम अहिल्याबाई होल्कर जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गवेल फीता काटकर शुभारंभ किया

अहिल्या बाई होलकर जी के जीवन चरित्र पर प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय जनतापार्टी जिला सक्ती द्वारा प्रेस क्लब सक्ती में किया गया, उनके जीवन चरित्र को बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया एवं जीवनी पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के प्रबंधन व शासन सूत्र नाम से बुकलेट बाटी गई सर्व विदित है कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने हजारों मंदिरों का पुनरुत्थान किय उन्होंने मालवा का राजपाट संभालकर महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को सम्मान दिलाने का कार्य उन्होंने किया उनके द्वारा मुगलों द्वारा तोड़े गए मंदिरों को पुनः बनवाया गया और अनेक सामाजिक कार्य किए श्रीमति अहिल्या बाईं जी सामान्य परिवार की महिला थी उनके पिता ने उनकी शिक्षा दीक्षा कराया उनका विवाह राजपरिवार में हुआ पति की मृत्यु के बाद उनके ससुर जी ने उनको राजकाज के बारे में जानकारी दी ससुर की मृत्यु हो जाने पर उन्होंने राज कार्य संभाला उनके द्वारा नारी शशक्तिकरण के लिए कार्य किया गया मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नए मंदिर का निर्माण अनेक प्रकार से धर्म संस्कृति के कार्य लोकमाता अहिल्याबाई ने किया पंचायत की शुरुआत भी उनके द्वारा किया गया उनका कहना था व्यक्ति अपनी जात से ज्यादा काम से महान बनता है उक्त प्रदर्शनी से उनके जीवन का दर्शन मिलता है प्रदर्शनी के समापन सत्र में निवर्तमान जिलाध्यक्ष एंव संयोजक कृष्णकांत चंद्रा जी उपस्थित रहे एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं कहा पुण्यश्लोक श्रीमती अहिल्या बाईं होलकर जी का जीवन काफी प्रेरणादायक है उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों को सदैव याद रखना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी राम नरेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया समापन अवसर पर प्रदीप गुप्ता,चितरंजन पटेल अनूप अग्रवाल,रामनरेश यादव दीपक गुप्ता अन्नपुर्णा राठौर,राजेंद्र राठौर धनंजय नामदेव मनीष कथूरिया,मनोज अग्रवाल उदय वर्मा मनोज सिसोदिया राजेश राठौर ,अनिल साहू,अरुण शर्मा प्रमेन्द्र सिंह,नटवर सिंह,भगत शर्मा,गोविंद देवांगन रोशन राठौर लाखन नामदेव, देवाशीष पटेल,विजय साहू,रामावतार साहू,परमेश्वर साहू,अनीता सिंह , कृष्णकुमार देवांगन धरम रात्रें,विकाश अग्रवाल,आदित्य अग्रवाल कमल साहू, सहित भाजपा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक प्रदर्शनी में शामिल रहे

शक्ति में प्रदर्शनी का अवलोकन करते गणमान्य नागरिक
शक्ति में प्रदर्शनी का अवलोकन करते गणमान्य नागरिक
शक्ति में प्रदर्शनी का अवलोकन करते गणमान्य नागरिक
रामनरेश यादव सांसद महोदय का स्वागत करते हुए
रामनरेश यादव पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुए
दीप प्रज्वलन कर हुआ शुभारंभ
जिला भाजपा अध्यक्ष का स्वागत करते रामनरेश यादव