ऐतिहासिक जीत पर बाराद्वार में भी मना जीत का जश्न-नगर पंचायत बाराद्वार के भी भाजपा नेताओं ने नगर पंचायत बम्हनीनडीह में भाजपा की जीत में निभाई अहम भूमिका. नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे सहित पार्टी पदाधिकारी लगे थे चुनाव प्रचार में

ऐतिहासिक जीत पर बाराद्वार में भी मना जीत का जश्न-नगर पंचायत बाराद्वार के भी भाजपा नेताओं ने नगर पंचायत बम्हनीनडीह में भाजपा की जीत में निभाई अहम भूमिका. नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे सहित पार्टी पदाधिकारी लगे थे चुनाव प्रचार में kshititech
नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया

नगर पंचायत बाराद्वार के भी भाजपा नेताओं ने नगर पंचायत बम्हनीनडीह में भाजपा की जीत में निभाई अहम भूमिका. नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे सहित पार्टी पदाधिकारी लगे थे चुनाव प्रचार में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नगर पंचायत बम्हनीनडीह के 4 जून को घोषित हुए चुनाव परिणामो में जहां भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश डनसेना ने शानदार जीत दर्ज की है तो वहीं भाजपा जिला संगठन की ओर से नगर पंचायत के लिए बाराद्वार के अनेकों भाजपा नेताओं को प्रभारी/संयोजक के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। जिसमें नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण दुबे स्वयं वार्ड क्रमांक- 7 में संयोजक की जिम्मेदारी देख रहे थे। जो कि अनुसूचित जाति मुक्त के लिए वार्ड था। जहां भाजपा के प्रत्याशी गणेश प्रसाद अजगले ने 140 वोट हासिल कर अपनी निकटतम प्रत्याशी दीप्ति अजगले को 14 वोटो से हराया तथा जीत दर्ज की। वही भाजपा नेता महावीर राठौर बाराद्वार को वार्ड क्रमांक-6 का संयोजक बनाया गया था जहां भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार डनसेना ने 113 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी रामलाल जायसवाल को 90 वोटो से परास्त कर जीत हासिल की। वहीं वार्ड क्रमांक- 4 जो की अनारक्षित मुक्त था वहां प्रभारी पंकज सांवडीया एवं संयोजक अमित कलानोरिया सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ललिता देवी सिंघानिया ने 96 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी आकाश वैष्णव को 07 वोटो से प्राप्त कर जीत दर्ज की। साथ ही जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा बाराद्वार को वार्ड क्रमांक- 13 का प्रभारी बनाया गया था जिसमें भाजपा प्रत्याशी उमेश कुमार पटेल ने 128 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी दिलीप पटेल को 49 वोटो से परास्त किया। नगर पंचायत बम्हनीनडीह में जहां भारतीय जनता पार्टी समर्थित 11 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की तो वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर भी भाजपा प्रत्याशी ने रिकॉर्ड वोटो से जीत हासिल की है. वहीं बाराद्वार शहर के भाजपा नेता अजय राजपूत। अरुण जोशी सहित अन्य नेताओं ने भी इस चुनाव प्रचार में अपनी अहम भूमिका निभाई है

बाराद्वार के भाजपा नेताओं ने दी सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को बधाई

भाजपा की बड़ी जीत पर नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे। सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया ने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार ने शहरों के विकास के लिए जो काम किया है। वह सबके सामने हैं ।आज महतारी वंदन सहित युवाओं एवं सर्व वर्ग के कल्याण के लिए यह सरकार काम कर रही है। तथा बम्हनीनडीह की जनता ने भी भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। एवं यह शहर भी आने वाले समय में तेजी से विकास करेगा तथा प्रदेश की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव जी का विभाग शहर के विकास के लिए आम जनता के सपनों के अनुरूप कार्यों को गति प्रदान करेगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading