मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा ने तय करी उम्र सीमा, शक्ति जिले में संगठन चुनाव को लेकर कार्यशाला संपन्न, चुनाव संपन्न कराने कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी, 15 दिसंबर तक शक्ति जिले के सभी मंडलों को मिलेंगे नए अध्यक्ष, पर्यटन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने ली बैठक



मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा ने तय करी उम्र सीमा, शक्ति जिले में संगठन चुनाव को लेकर कार्यशाला संपन्न, चुनाव संपन्न कराने कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी, 15 दिसंबर तक शक्ति जिले के सभी मंडलों को मिलेंगे नए अध्यक्ष
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश में हो रहे भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर पार्टी सक्रियता के साथ प्रदेश,जिला एवं मंडल स्तर पर बैठके कर रही है, तथा जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जहां पार्टी ने एक उम्र सीमा तय कर दी है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी कृष्णा राय ने संगठन चुनाव को लेकर जिला कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी 5 दिसंबर तक सक्रिय सदस्यता की सूची का प्रकाशन होना है,एवं 6 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल का चुनाव संपन्न होगा,मंडल अध्यक्ष चुनाव हेतु आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष निश्चित की गई है, एवं जिला अध्यक्ष हेतु आयु सीमा अधिकतम 60 वर्ष निश्चित की गई है
इस कार्यशाला को भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों ने अपने जिला सक्ती को मिला सदस्यता के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है एवं सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है,प्रत्येक बूथो में अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाने चाहिए ,शक्ति जिला सदस्यता अभियान में अभी दसवे स्थान पर है, अभी दो-तीन दिनों में सदस्यों की संख्या बढ़कर हमें पांचवें नंबर तक आना है,ऐसी आशा मैं सदस्यता अभियान के संयोजक सह संयोजक एवं प्रभारी से करता हूं जिन्होंने अथक प्रयास करके सदस्यता अभियान को इस जगह तक पहुंचाया है,अभी संगठन चुनाव होने है प्रदेश ने संगठन चुनाव हेतु एक निश्चित आयु सीमा निर्धारित की है, जिसके अनुसार मंडल अध्यक्ष के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है संगठन में जो मंडल अध्यक्ष चुनाव होने हैं उसको पार्टी की रीति नीति अनुसार आपसी सहमति एवं वरिष्ठों के सहयोग से सर्वसम्मति से ऐसे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए जिसकी पार्टी में सक्रियता हो,पार्टी के मंडल या जिला स्तर के किसी पद में रहा हो एवं पार्टी कार्यो को सुचारू रूप से कर सके इस हेतु सभी को मिलजुल कर इसके लिए प्रयास करना चाहिए
इस कार्यशाला में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, वरिष्ठ नेता रामावतार अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, मीडिया पैनल लिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जुदेव, जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, भूषण चंद्रा, मांगेराम अग्रवाल,अमृतलाल साहू, डॉ.कैलाश साहू,केशव चंद्रा, संजय रामचंद्र, जिला के महामंत्री टिकेश्वर गबेल, जिला चुनाव सह अधिकारी घनश्याम साहू,नेतराम चंद्रा सहित मंडलों के चुनाव अधिकारी मंडलों के चुनाव सह अधिकारी प्रदेश पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री जिला आईटी सेल जिला मीडिया प्रभारी सोशल मीडिया प्रभारी सहित भाजपा के ज्येष्ठ- श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे