भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने करी 8 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री जी के शक्ति जिले में आगमन पर जोरदार स्वागत करने की अपील, बाराद्वार, शक्ति,अड़भार एवं डभरा शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा जोरदार स्वागत

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने करी 8 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री जी के शक्ति जिले में आगमन पर जोरदार स्वागत करने की अपील, बाराद्वार, शक्ति,अड़भार एवं डभरा शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा जोरदार स्वागत kshititech
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव
भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने करी 8 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री जी के शक्ति जिले में आगमन पर जोरदार स्वागत करने की अपील, बाराद्वार, शक्ति,अड़भार एवं डभरा शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा जोरदार स्वागत kshititech
भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने करी 8 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री जी के शक्ति जिले में आगमन पर जोरदार स्वागत करने की अपील

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का शक्ति जिले में आगमन हो रहा है,भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियो, मोर्चा/ प्रकोष्ठों के पदाधिकारियो एवं शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक संख्या में माननीय उपमुख्यमंत्री जी का स्वागत करने की अपील की है, तथा भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव का 8 अक्टूबर दिन- बुधवार को सुबह 10:15 बजे हथनेवरा चौक में स्वागत कार्यक्रम होगा तथा सुबह 10:40 बजे बस स्टैंड बाराद्वार, सुबह 11:10 बजे अग्रसेन चौक शक्ति में उनका स्वागत कार्यक्रम पार्टी द्वारा रखा गया है, तथा सुबह 11:30 बजे शक्ति के बुधवारी बाजार स्थित नवनिर्मित अटल परिसर में मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने बताया कि शक्ति में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के पश्चात अरुण साव जी सामुदायिक भवन शक्ति में साहू समाज जिला संघ शक्ति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, तथा वहां से अड़भार के लिए रवाना होंगे तथा अड़भार में माँ अष्टभुजी देवी के दर्शन कर दोपहर 2.35 बजे नगर पंचायत अड़भार के बाजार चौक में अटल परिसर का लोकार्पण कार्यक्रम एवं वहां से सीधे 3.25 बजे नगर पंचायत डभरा में अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे, तथा डभरा शहर में उपमुख्यमंत्री जी का भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया है, एवं बाइक रैली निकाली जाएगी, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने उपमुख्यमंत्री जी का स्वागत करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading