75 सालों के बाद बिहार में बना भाजपा का मुख्यमंत्री-नितेश की हुई विदाई- सम्राट का आ गया बिहार में राज. बुधवार की सुबह पटना में ली सीएम की शपथ.

75 सालों के बाद बिहार में बना भाजपा का मुख्यमंत्री-नितेश की हुई विदाई- सम्राट का आ गया बिहार में राज. बुधवार की सुबह पटना में ली सीएम की शपथ. kshititech
बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

75 सालों के बाद बिहार में बना भाजपा का मुख्यमंत्री-नितेश की हुई विदाई- सम्राट का आ गया बिहार में राज. बुधवार की सुबह पटना में ली सीएम की शपथ

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल कीखबर

शक्ति -बिहार में 75 सालों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री बना लिया है। नीतीश कुमार की विदाई के बाद भारतीय जनता पार्टी को सुनहरा अवसर मिला तथा भाजपा अपनी रणनीति में सफल हो गई। नीतीश कुमार को भाजपा ने राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित करवाकर केंद्र में भेज दिया। तो वहीं 15 अप्रैल बुधवार की सुबह सम्राट चौधरी ने पटना के लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है. राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. बिहार के राजनीतिक इतिहास में ये पहली है, जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है. सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली. आज केवल इन तीन नेताओं का ही शपथ ग्रहण हुआ, जबकि नई एनडीए सरकार के गठन के बाद भी कैबिनेट में अभी 33 मंत्री पद खाली हैं. इस भव्य शपथग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी विशेष रूप से मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading