यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर बिलासपुर की बेटी ने लहराया तिरंगा- कलेक्टर अवनीश शरण ने दी बधाई, ऑटो रिक्शा चालक की बिटिया है निशा

यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर बिलासपुर की बेटी ने लहराया तिरंगा- कलेक्टर अवनीश शरण ने दी बधाई, ऑटो रिक्शा चालक की बिटिया है निशा kshititech
बिलासपुर जिले के कलेक्टर से निशा यादव की सौजन्य मुलाकात

यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर बिलासपुर की बेटी ने लहराया तिरंगा- कलेक्टर अवनीश शरण ने दी बधाई, ऑटो रिक्शा चालक की बिटिया है निशा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- विश्व के यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराने का गौरव छत्तीसगढ़ प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर शहर की बिटिया निशा यादव ने हासिल किया है, निशा यादव की इस सफलता से यहां पूरे प्रदेशवासियों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी है, तो वही बिलासपुर जिले के कलेक्टर कार्यालय में निशा यादव ने वापस लौटकर आईएएस कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात की, इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले की ओर से निशा यादव की सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा इसे भारत देश का एक गौरव बताया

निशा यादव आटो रिक्शा चालक श्याम कार्तिक यादव की सुपुत्री हैं। इसके पहले उन्होंने उत्तराखंड में नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैनापिक 8 हजार 522 फीट, उत्तराखंड में केदारकंठ 12 हजार 500 फीट, अरूणाचल प्रदेश में गोरीचेन ग्लेशियर 22 हजार 500 फीट, छत्तीसगढ़ के सबसे ऊंचे पर्वत गौरालाटा 900 मीटर पर भी फतह हासिल की है। फतह हासिल की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading