बड़ी खबर-छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड-अफसरों की हाजिरी का रिपोर्ट कार्डः पांच अफसरों के 100 में 100 अंक।जुलाई के 23 कार्यदिवस की अटेंडेंस से तैयार हुई रैंकिंग. अन्य अधिकारियों के लिए अब प्रेरणा बना यह रिपोर्ट कार्ड

बड़ी खबर-छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड-अफसरों की हाजिरी का रिपोर्ट कार्डः पांच अफसरों के 100 में 100 अंक।जुलाई के 23 कार्यदिवस की अटेंडेंस से तैयार हुई रैंकिंग. अन्य अधिकारियों के लिए अब प्रेरणा बना यह रिपोर्ट कार्ड

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सरकारी दफ्तरों में समय पर पहुंचने और नियमित उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर अब अफसरों का भी रिपोर्ट कार्ड तैयार होने लगा है। मंत्रालय में बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस दिसंबर 2025 में लागू हुआ। जुलाई की ताजा रिपोर्ट में पांच अधिकारियों ने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। इनमें कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, भगवान सिंह उइके, सचिव-भारसाधक राजेश सिंह राणा, सोनमणि बोरा और हिम शिखर गुप्ता शामिल हैं। जुलाई में 23 कार्य दिवसों के आधार पर तैयार की गई इस रिपोर्ट में अफसरों की दफ्तर में उपस्थिति, लेट-लतीफी और लीव/टूर का पूरा हिसाब सामने आया है।मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति को लेकर यह व्यवस्था पारदर्शिता, समय पालन और प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने महानदी भवन और इंद्रावती भवन में आधार आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू किया है। 1 दिसंबर 2025 से मंत्रालय में यह व्यवस्था अनिवार्य की गई, जबकि 1 जनवरी 2026 से संचालनालयों में भी इसे लागू किया गया। जुलाई में 23 कार्यदिवस थे और प्रत्येक दिन के लिए अधिकतम 10 अंक के हिसाब से 230 अंक का बेस स्कोर निर्धारित था। इसके अलावा तय मानकों के आधार पर कुल स्कोर तैयार किया गया।

100% स्कोर हासिल करने वाले टॉप-5 अधिकारी.इन 5 अफसरों ने 100 में से 100 अंक (परफेक्ट स्कोर) प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है

01- विनय कुमार लंगेह. (कलेक्टर): 23 में से 23 दिन सुबह 10 बजे से पहले पहुंचे
02- भगवान सिंह उड़के (कलेक्टर): 23 में से 23 दिन समय पर उपस्थिति दर्ज कराई।
03- राजेश सिंह राणा (सचिव): 23 में से 23 दिन समयबद्धता दिखाई।
04- सोनमणि बोरा (सचिव): 22 दिन समय पर उपस्थित, 1 दिन आधिकारिक दौरे।
05- हिम शिखर गुप्ता (सचिव): 22 दिन समय पर उपस्थित, 1 दिन अधिकारिक दौरे।

अन्य अधिकारियों में अजीत वसंत कलेक्टर, सुखनाथ अहिरवार सचिव को 98% अंक मिले। संजय अग्रवाल कलेक्टर को 96% अंक, जितेन्द्र यादव कलेक्टर व कुलदीप शर्मा कलेक्टर को 92% अंक अंक मिला।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading