बड़ी खबर-फ्लाई ऐश को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने लागू किया नया नियम, पालन नहीं होने पर होगी कड़ी कार्रवाई

बड़ी खबर-फ्लाई ऐश को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने लागू किया नया नियम, पालन नहीं होने पर होगी कड़ी कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत एक लंबे अरसे से फ्लाई ऐश को लेकर जहां आये दिन विवाद की स्थिति देखने को मिलती है, एवं अनेकों जिलों में बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग किए जाने को लेकर भी शासन समय-समय पर कार्रवाई करता है, तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव के सुशासन वाली सरकार ने सत्ता संभालते ही ऐसी सभी घटनाओं पर नियंत्रण करने कार्रवाई करने शुरू कर दी है

छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्री ओपी चौधरी ने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों की 2 अगस्त को बैठक लेकर स्पष्ट रूप से कह दिया है कि फ्लाई ऐश लाने और ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम और जियो टेगिंग का उपयोग करना होगा। फ्लाई ऐश इधर-उधर नहीं फेंका जा सकेगा। पर्यावरण विभाग में प्रदेश एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में बायोमैट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं डैश बोर्ड तैयार किए जाएंगे

डैश बोर्ड से अधिकारियों द्वारा प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। क्षेत्रीय अधिकारियों को मिलने का समय भी कार्यालय के सूचना पटल पर लगाना होगा। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण मंडल की बैठक ली। चौधरी ने फ्लाई ऐश के परिवहन एवं निपटारे के लिए नियमों का पालन कड़ाई से कराने के निर्देश दिए

उन्होंने उद्योगों कोदी जाने वाली पर्यावरणीय स्वीकृति की शतों में वृक्षारोपण का पालन कराने, लगाए पौधों के संवर्धन व निरीक्षण का सिस्टम तैयार करने, अधिकारियों को वृक्षारोपण में पीपल, नीम के पौधे शामिल करने, वाहन प्रदूषण नियंत्रण करने, वाहन प्रदूषण मापन प्रदूषण जांच सिस्टम को शक्तिशाली बनाने एवं वाहन प्रदूषण मापन केन्द्रों की बैठक लेने के निर्देश अफसरों को दिए। चौधरी ने कहा की शीघ्र ही स्टेक होल्डर्स की बैठक ली जाएगी प्रदूषण नियंत्रण सुधार में बुद्धिजीवी वर्ग की मदद ली जाएगी। चौधरी ने मंडलमुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में पद संरचना निर्धारित करने,कर्मचारियों के डेटा को एचआरएमएस सिस्टम में एक महीने में अपलोड कर ऑनलाइन कार्यवाही के निर्देश दिए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading