बड़ी खबर-छत्तीसगढ़ के 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले,एस जयवर्धन होंगे सूरजपुर के नए कलेक्टर, रोहित संभालेंगे जशपुर जिला

बड़ी खबर-छत्तीसगढ़ के 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले,एस जयवर्धन होंगे सूरजपुर के नए कलेक्टर, रोहित संभालेंगे जशपुर जिला kshititech
छत्तीसगढ़ सरकार ने किये 11 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

बड़ी खबर-छत्तीसगढ़ के 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले,एस जयवर्धन होंगे सूरजपुर के नए कलेक्टर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के ठीक पहले राज्य शासन ने 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए हैं,छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश-नवा रायपुर, दिनांक: 22.10.2024 क्रमांक ई 1-03/2024/एक-के अनुसार राज्य शासन ने स्थानांतरण किया गया है जिसमें

01- जन्मेजय महोबे, भा.प्र.से. (2011), प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार
02- जगदीश सोनकर, भा.प्र.से. (2013), प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, मंत्रालय के पद पर
03- एस. जयवर्धन, भा.प्र.से. (2014), कलेक्टर, जिला-मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-सूरजपुर
04- विजय दयाराम के., भा.प्र.से. (2015), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य कौशल विकास अभिकरण को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन
05- रवि मित्तल भा.प्र.से. (2016), कलेक्टर, जशपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, जनसंपर्क के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चिराग परियोजना का अतिरिक्त प्रभार
06- श्रीमती तुलिका प्रजापति, भा.प्र.से. (2016), संचालक, महिला एवं बाल विकास एवं अतिरिक्त प्रभार प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चिराग परियोजना को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के पद पर
07- रोहित व्यास, भा.प्र.से. (2017), कलेक्टर, जिला-सूरजपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-जशपुर
08- सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, भा.प्र.से. (2018), आयुक्त, नगर पालिक निगम, कोरबा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर
09- कुमार बिश्वरंजन, भा.प्र.से. (2020), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दन्तेवाड़ा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, मंत्रालय के पद पर
10- जयंत नाहटा, भा.प्र.से. (2021), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), दंतेवाड़ा, जिला दन्तेवाड़ा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दन्तेवाड़ा के पद पर
*11-८ मयंक श्रीवास्तव, भा.पु.से. (2006) आयुक्त, जनसंपर्क की सेवायें गृह विभाग को वापस लौटाई गई है

उक्त आदेश अन्वेष घृतलहरे अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग नवा रायपुर, दिनांकः 22.10.2024 को जारी किया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading