ओबीसी आरक्षण को लेकर बड़ा बदलाव-कुल ओबीसी आरक्षण को 17 प्रतिशत से किया गया 7 प्रतिशत. मुस्लिम समुदाय को मिलने वाला ओबीसी लाभ वापस लेने का फैसला


ओबीसी आरक्षण को लेकर बड़ा बदलाव-कुल ओबीसी आरक्षण को 17 प्रतिशत से किया गया 7 प्रतिशत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार ने राज्य में ओबीसी आरक्षण नीति में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने कुल ओबीसी आरक्षण को 17 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। साथ ही मुस्लिम समुदायों को दिए जा रहे ओबीसी लाभ तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फैसला लिया गया है। सरकार के अनुसार, पहले ओबीसी कैटेगरी-ए में 10 प्रतिशत और ओबीसी कैटेगरी-बी में 7 प्रतिशत आरक्षण था। अब केवल कुल 7 प्रतिशत आरक्षण ही लागू रहेगा। नई नीति के तहत यह आरक्षण केवल “वास्तविक पिछड़े हिंदू समुदायों” को दिया जाएगा, जो एससी और एसटी श्रेणी में नहीं आते।






