राजस्व संहिता में बड़ा बदलाव, नक्शा पास होते ही भू उपयोग में स्वतः परिवर्तन. सोमवार को सरकार ने दे दी मंजूरी. दोहरी प्रक्रिया हो गई खत्म

राजस्व संहिता में बड़ा बदलाव, नक्शा पास होते ही भू उपयोग में स्वतः परिवर्तन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में 23 मार्च सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।यूपी कैबिनेट ने दी धारा-80 में संशोधन वाले अध्यादेश को मंजूरी नक्शा पास कराने और भू उपयोग बदलवाने की दोहरी प्रक्रिया खत्म कर दी है। उत्तर प्रदेश में अब नक्शा पास होते ही भूमि का उपयोग भी स्वतः परिवर्तित हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय के अध्यादेश को मंजूरी दी गई।उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा-80 में संशोधन करने वाले अध्यादेश के लागू होने से राज्य के विभिन्न विकास प्राधिकरणों, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों, विनियमित क्षेत्रों तथा उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अधीन क्षेत्रों में आने वाली गैर-कृषि उपयोग (लैंड यूज) परिवर्तन की प्रक्रिया बेहद सरल हो जाएगी। इन क्षेत्रों में अलग से लैंड यूज बदलवाने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि किसी भूखंड का नक्शा प्राधिकरण से पास हो जाता है, तो उसी को भूमि उपयोग परिवर्तन माना जाएगा। इससे पहले लोगों को पहले लैंड यूज परिवर्तन और फिर नक्शा पास कराने की दोहरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था।वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया, नई व्यवस्था में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया में

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading