बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर बड़ा एक्शन! 17 ठिकानों को लेकर आया ‘बुलडोजर अल्टीमेटम. निगम ने दी चेतावनी- संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर खुद करेंगी निगम कार्रवाई. कोलकाता में आलीशान होटलो का मालिक है अभिषेक- सूत्र

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर बड़ा एक्शन! 17 ठिकानों को लेकर आया 'बुलडोजर अल्टीमेटम. निगम ने दी चेतावनी- संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर खुद करेंगी निगम कार्रवाई. कोलकाता में आलीशान होटलो का मालिक है अभिषेक- सूत्र kshititech
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल कोलकाता

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर बड़ा एक्शन! 17 ठिकानों को लेकर आया ‘बुलडोजर अल्टीमेटम. निगम ने दी चेतावनी- संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर खुद करेंगी निगम कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से जुड़ी संपत्तियां अब कोलकाता नगर निगम की जांच के घेरे में आ गई हैं. निगम ने कथित अवैध निर्माण को लेकर अभिषेक बनर्जी से जुड़े 17 पतों पर नोटिस जारी किया है, जिससे बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. कोलकाता नगर निगम ने यह नोटिस कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1980 की धारा 400(1) के तहत भेजा है. नोटिस में संबंधित संपत्तियों के मालिकों से बिल्डिंग प्लान की मंजूरी से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं. साथ ही यह भी पूछा गया है कि अतिरिक्त निर्माण के लिए निगम से अनुमति ली गई थी या नहीं. लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं की जानकारी भी मांगी गई है. खबर के मुताबिक, नगर निगम ने साफ कहा है कि अगर निर्माण नियमों के खिलाफ पाया जाता है तो सात दिनों के भीतर उसे हटाना होगा. मालिकों से यह भी कहा गया है कि वे कारण बताएं कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए. निगम ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वह खुद कार्रवाई करेगा और तोड़फोड़ का खर्च भी संबंधित मालिकों से वसूला जाएगा. जिन संपत्तियों को लेकर नोटिस भेजे गए हैं, उनमें अभिषेक बनर्जी के परिवार और उनकी कंपनी ‘लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़ी इमारतें भी शामिल हैं. इन पतों में हरिश मुखर्जी रोड, कालीघाट रोड, प्रेमेन्द्र मित्रा सरणी, पंडितिया रोड और उस्ताद आमिर खान सरणी जैसे इलाके शामिल बताए जा रहे हैं.
.
इसके अलावा निगम ने यह भी कहा है कि यदि संबंधित पक्ष कार्रवाई नहीं करना चाहता, तो उसे एक सप्ताह के अंदर यह बताना होगा कि आखिर क्यों इन कथित अवैध निर्माणों को ध्वस्त न किया जाए. नगर निगम के मुताबिक यह निर्माण स्वीकृत प्लान और तय शर्तों का उल्लंघन करते हुए किया गया है, जो कोलकाता म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट, 1980 के प्रावधानों के खिलाफ माना गया है. नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता नगर निगम आयुक्त के सामने कुछ नामों का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने चार ऐसे लोगों के नाम अधिकारियों को बताए हैं, जिनके पास बड़ी संख्या में संपत्तियां हैं और जिनकी जांच होनी चाहिए. शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक, बेलियाघाटा के राजू नस्कर के नाम पर 18 संपत्तियां दर्ज हैं. वहीं कस्बा इलाके के सोना पप्पू के पास 24 प्रॉपर्टी होने का दावा किया गया. इसके अलावा उन्होंने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का नाम लेते हुए कहा कि ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ कंपनी के नाम पर 14 संपत्तियां रजिस्टर्ड हैं. अधिकारी ने आरोप लगाया कि इनमें से चार संपत्तियां अभिषेक बनर्जी के नाम पर हैं, जबकि छह उनके पिता के नाम पर दर्ज बताई जा रही हैं. शुभेंदु अधिकारी ने जावेद खान के बेटे का भी जिक्र किया और दावा किया कि उसके नाम पर करीब 90 संपत्तियां हैं. उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अगर कहीं नियमों का उल्लंघन हुआ है तो कार्रवाई की जानी चाहिए

प्रातिक्रिया दे