भोलेनाथ की आस्था में सरोबार होगा सकरेली गांव-19 नवंबर से 25 नवंबर तक सकरेली कला में होगी श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा. राष्ट्रीय कथा वाचक नारायण दास जी महाराज कराएंगे कथा का रस पान. सामाजिक कार्यकर्ता रोशन लाल पटेल ने दी जानकारी

शिव महापुराण कथा का आमंत्रण आप सभी के लिए

19 नवंबर से 25 नवंबर तक सकरेली कला में होगी श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा. राष्ट्रीय कथा वाचक नारायण दास जी महाराज कराएंगे कथा का रस पान. सामाजिक कार्यकर्ता रोशन लाल पटेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सकरेली कला में आगामी 19 नवंबर से 25 नवंबर तक श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन किया गया है। इस कथा में छत्तीसगढ़ के भिलाई के सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री नारायण दास महाराज जी अपनी अमृतमय वाणी से कथा का रसपान कराएंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए ग्राम सकरेली कला के सामाजिक कार्यकर्ता। शासकीय हाई स्कूल की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष। कृषि विभाग शक्ति के पूर्व वरिष्ठ सेवानिवृत अधिकारी रोशन लाल पटेल ने बताया कि शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर पूरे ग्रामवासी जुड़े हुए हैं। तथा इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए जहां विशाल पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।तो वहीं यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 से शाम 6:30 बजे तक होगी। कथा के आयोजन के दौरान जहां प्रतिदिन भजन- कीर्तन एवं भगवान शिव से संबंधित विभिन्न प्रसंगों का सुंदर ढंग से वर्णन कथा वाचक द्वारा किया जाएगा तो वहीं आकर्षक झांकियां भी इस शिव महापुराण कथा की विशेष आकर्षण होगी। सकरेली कला गांव के समस्त नागरिकों ने इस शिव महापुराण कथा के आयोजन में श्रद्धालु भक्तजनों। धर्म प्रेमियों को सह परिवार शामिल होकर कथा श्रवण करने एवं पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading