पर्यटकों के लिए राहत की खबर-छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में रिजॉर्ट की बुकिंग पर मिलेगी 30% की छूट. राज्य सरकार का बड़ा फैसला. पर्यटकों को आकर्षित करने सुशासन वाली सरकार का बड़ा प्लान

पर्यटकों के लिए राहत की खबर-छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में रिजॉर्ट की बुकिंग पर मिलेगी 30% की छूट. राज्य सरकार का बड़ा फैसला

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन की संभावनाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के स्टॉल पर चित्रकोट-तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी, सिरपुर, मैनपाट और बस्तर की सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी जा रही है।ग्रामीण पर्यटन और होमस्टे नीति के माध्यम से गांवों की संस्कृति को पर्यटन से जोड़कर स्थानीय युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदायों के लिए आजीविका के नए अवसर विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।पर्यटकों के लिए 14 से 27 नवंबर तक पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट की बुकिंग पर 30% की विशेष छूट भी दी जा रही है। 20 नवंबर को भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का आयोजन प्रदेश की कला, संस्कृति और पर्यटन को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगा।सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ को प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने और पर्यटन के माध्यम से स्थानीय रोजगार व आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading