पुलिसकर्मी को सैल्यूट करते हुए केरल के CM सतीशन का वीडियो वायरल

पुलिसकर्मी को सैल्यूट करते हुए केरल के CM सतीशन का वीडियो वायरल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -केरल के मुख्यमंत्री VD सतीशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें उनका एक ऐसा अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में मुख्यमंत्री मंच पर बैठे नजर आते हैं. इसी दौरान एक महिला पुलिसकर्मी उनके पास आती है और उन्हें कुछ सामान देने के बाद सैल्यूट करती है.मुख्यमंत्री सतीशन सामान अपने हाथ में लेते हैं और उसे मेज पर रखने लगते हैं. इस दौरान वह अपने काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि सामने खड़ी महिला पुलिसकर्मी पर उनका ध्यान ही नहीं जाता. सामान ठीक से रखने के बाद वह अपनी सीट पर बैठने लगते हैं. तभी अचानक उनकी नजर महिला पुलिसकर्मी पर पड़ती है, जो अब भी उनके सामने सैल्यूट की मुद्रा में खड़ी होती है.यह देखते ही मुख्यमंत्री तुरंत एक्टिव हो जाते हैं. वह बैठते-बैठते वापस खड़े होते हैं और महिला पुलिसकर्मी को सैल्यूट करते हैं.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading