बच्चों की उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा-मरीजो के लिए बना वरदान-सक्ति के नोबल लाइफ हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था में पहुंचे 2 माह के शिशु को मिला नया जीवन, 5 दिनों के उपचार के बाद स्वस्थ होकर हुआ डिस्चार्ज.दूरस्थ आदिवासी अंचल खम्हार के राठिया परिवार की थी नवजात बिटिया





मरीजो के लिए बना वरदान-सक्ति के नोबल लाइफ हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था में पहुंचे 2 माह के शिशु को मिला नया जीवन, 5 दिनों के उपचार के बाद स्वस्थ होकर हुआ डिस्चार्ज.दूरस्थ आदिवासी अंचल खम्हार के राठिया परिवार की थी नवजात बिटिया
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-जिला मुख्यालय शक्ति शहर के गोपाल टॉकीज रोड में विगत महीनों प्रारंभ हुए नोबल लाइफ हॉस्पिटल में दूर दराज के ग्रामीण अंचलों से मरीज जाकर अपना उपचार करवा रहे हैं। तथा यह हॉस्पिटल संवेदनशील गंभीर अवस्था में आने वाले मरीजों के लिए भी एक वरदान साबित हो रहा है। तो वहीं नोबल लाइफ हॉस्पिटल सक्ती के शिशु एवं बाल रोग विभाग में विगत दिनों रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के दूरस्थ आदिवासी अंचल खम्हार गांव से राठीया परिवार की दो महीने की नवजात बिटिया गंभीर अवस्था में भर्ती करवाई गई। एवं अस्पताल के द्वारा 2 माह के शिशु का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। शिशु को सांस लेने में अत्यधिक तकलीफ, दूध पीने में असमर्थता तथा सेप्सिस के साथ शॉक की गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। भर्ती के समय शिशु का ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) मात्र 76 प्रतिशत था, जो उसकी गंभीर स्थिति को दर्शाता था।
अस्पताल में देश के प्रख्यात चाइल्ड स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की भी है सुविधा उपलब्ध
शक्ति के नोबल लाइफ अस्पताल मैं देश के प्रख्यात चाइल्ड स्पेशलिस्ट चिकित्सक उपलब्ध है जो की गंभीर से गंभीर मरीज को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाने की दिशा में सेवाएं दे रहे हैं। वरिष्ठ कंसल्टेंट एवं डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार बंजारे (DCH/MD), शिशु रोग विशेषज्ञ के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में शिशु को पीडियाट्रिक विभाग में भर्ती कर तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया।शिशु को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन सपोर्ट, ब्लड प्रेशर एवं रक्त संचार को सामान्य बनाए रखने के लिए इनोट्रोपिक दवाएं, उच्च श्रेणी की एंटीबायोटिक्स तथा नेबुलाइजेशन सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं।डॉक्टरों एवं मेडिकल टीम की निरंतर देखरेख और समय पर दिए गए समुचित उपचार के परिणामस्वरूप शिशु की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ। पांच दिनों के गहन उपचार के बाद शिशु की हालत में उल्लेखनीय सुधार आया और अब वह स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है।
मरीजो का बेहतर उपचार ही अस्पताल का संकल्प
मरीज के बेहतर उपचार के संकल्प के साथ शक्ति का नोबेल लाइफ हॉस्पिटल जिला मुख्यालय शक्ति में मरीज को अच्छी चिकित्सा सुविधा दे रहा है. इस अस्पताल में जहां विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध है. तो वहीं मेडिकल स्टोर में भी मरीज को उचित मूल्य पर दवाइयां उपलब्ध हो रही है. तथा अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि गंभीर रूप से बीमार बच्चों में समय पर पहचान, त्वरित उपचार, उचित ऑक्सीजन सपोर्ट एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय निगरानी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।नोबल लाइफ हॉस्पिटल, सक्ती का उद्देश्य क्षेत्र के मरीजों को बेहतर, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है





