भगवती हुई सम्मानित- लिनेश क्लब कोरबा की पदाधिकारी भगवती अग्रवाल का शक्ति के डिस्ट्रिक्ट एरिया कॉन्फ्रेंस में हुआ सम्मान, कैंसर जागरूकता सहित विभिन्न जन जागरूकता विषयों पर भगवती ने दी अपनी प्रस्तुति, राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर के मंचों पर भी भगवती का हो चुका है सम्मान

22 अक्टूबर को शक्ति के एरिया कॉन्फ्रेंस में कोरबा की भगवती अग्रवाल
22 अक्टूबर को शक्ति में संपन्न एरिया कॉन्फ्रेंस
22 अक्टूबर को शक्ति में संपन्न एरिया कॉन्फ्रेंस

लिनेश क्लब कोरबा की पदाधिकारी भगवती अग्रवाल का शक्ति के डिस्ट्रिक्ट एरिया कॉन्फ्रेंस में हुआ सम्मान, कैंसर जागरूकता सहित विभिन्न जन जागरूकता विषयों पर भगवती ने दी अपनी प्रस्तुति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- 22 अक्टूबर को शक्ति शहर के होटल गिरिराज रैन बसेरा में लिनेश क्लब डिस्ट्रिक्ट सीएम 1 संपदा 8 एरिया कांफ्रेंस के दौरान लिनेश क्लब कोरबा की पदाधिकारी लिनेश भगवती अग्रवाल का भी सम्मान किया गया, इस दौरान श्रीमती भगवती अग्रवाल ने कैंसर जागरूकता सहित विभिन्न जन जागरूकता विषयों को लेकर अपनी शानदार सुंदर प्रस्तुति दी, जिसका उपस्थित सभी लोगों ने करतल दाने के साथ स्वागत करते हुए उनकी प्रशंसा की एवं स्वागत किया

इस दौरान उपस्थित लिनेश क्लब की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट दीपा घई एवं एरिया ऑफिसर डॉक्टर शालू पाहवा सहित मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारीयो ने लिनेश भगवती अग्रवाल कोरबा के कार्यों की सरहाना करते हुए उनका सम्मान किया,इस अवसर पर भगवती अग्रवाल कोरबा ने कहा कि आज वे निरंतर लिनेश क्लब में सक्रियता के साथ काम कर रही है साथ ही उनके सभी कार्यों में लिनेश क्लब के सदस्य सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी करते है एवम योगदान देते हैं, जिसके लिए भी उनका आभार व्यक्त करती है, साथ ही लिनेश भगवती अग्रवाल ने लिनेश क्लब शक्ति के भी सभी पदाधिकारियो- सदस्यों एवं एरिया ऑफिसर डॉक्टर शालू पाहवा को सुंदर आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया इससे पूर्व श्रीमती लिनेश भगवती अग्रवाल सहित आगंतुक सभी पदाधिकारी सदस्यों का एरिया ऑफिसर डॉक्टर शालू पाहवा सहित लिनेश क्लब द्वारा होटल गिरिराज रैन बसेरा में जोरदार वेलकम करते हुए उनका स्वागत अभिनंदन किया था

कैंसर जागरूकता पर अपनी प्रस्तुति देते भगवती अग्रवाल
22 अक्टूबर को शक्ति में संपन्न एरिया कॉन्फ्रेंस
एरिया कॉन्फ्रेंस में कोरबा की भगवती अग्रवाल सदस्यों के साथ

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading