सावधान- मैगी के पैकेट में निकले कीड़े, भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण में जारी किया नेस्ले कंपनी को नोटिस


सावधान- मैगी के पैकेट में निकले कीड़े, भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण में जारी किया नेस्ले कंपनी को नोटिस
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति,-मैगी के पैकेट में कीड़े मिलने का दावा किया गया है. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मैगी में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद नेस्ले कंपनी को नोटिस भेजा है. वहीं, नेस्ले इंडिया ने इन सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. सोशल मीडिया पर आई शिकायतों के आधार पर FSSAI ने कंपनी से जवाब मांगा है. FSSAI ने मैगी के जिस बैच को लेकर शिकायत मिली है, उसे बाजार से तुरंत हटाने के निर्देश भी दिए हैं. इसके साथ ही फास्ट-फूड चेन KFC और रिटेल प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट को भी नोटिस जारी किया गया है

