सावधान -1 जून से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर! बैंक. प्रॉपर्टी. सोलर की सब्सिडी. रेलवे के नियम सहित अनेको बदलाव

सावधान -1 जून से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति – 01 जून से देशभर में कई नए नियम लागू हो गए हैं. गैस सिलेंडर, कारों की कीमत, UPI पेमेंट, PAN कार्ड, रेलवे और सोलर पैनल से जुड़े नियमों में बदलाव हुआ है.

क्या-क्या बदला?

01- गैस सिलेंडर महंगा

  • 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹42 तक महंगा
  • 5 किलो FTL सिलेंडर ₹11 महंगा
  • दिल्ली में 5 किलो सिलेंडर ₹821.50 • घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं 02. UPI पेमेंट में नया नियम
  • अब पैसे भेजने से पहले केवल बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा QR Code, मोबाइल नंबर या कस्टम नाम की जगह Verified Name दिखेगा।इस बदलाव का मकसद ऑनलाइन फ्रॉड को कम करना है

03. Maruti और Hyundai की कारें महंगी Maruti Suzuki की कारें ₹30,000 तक महंगी. Hyundai की कारें ₹12,800 तक महंगी.बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग

04. रेलवे में बड़ा बदलाव जून में 77 ट्रेनें रद्द रहेंगी।कई ट्रेनों के रूट और टाइमिंग बदले जाएंगे।पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों पर असर

05. PAN कार्ड से जुड़े नियम बदले ₹50,000 से ज्यादा कैश जमा करने पर PAN देने की पुरानी शर्त हटाई गई.प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में PAN की सीमा ₹10 लाख से बढ़कर ₹20 लाख. ₹45 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी डील, Gift Deed और JDA में PAN जरूरी • सालभर में ₹10 लाख से ज्यादा कैश निकासी पर PAN रिपोर्टिंग लागू

06. सोलर पैनल के नए नियम ALMM List-I और List-II में शामिल मॉड्यूल और सेल ही सरकारी योजनाओं में मान्य होंगे.Net Metering और सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स पर भी लागू.सरकार ने कहा- अब कोई एक्सटेंशन नहीं मिलेगा

07. ATM और बैंकिंग नियम
कई बैंक ATM ट्रांजैक्शन फीस और फ्री लिमिट में बदलाव कर रहे हैं. UPI ATM कैश निकासी को कई जगह फ्री लिमिट में शामिल किया गया. कुछ डेबिट कार्ड्स की कैश विड्रॉल लिमिट में बदलाव. FD ब्याज दरों में भी कई बैंकों ने संशोधन किया है

इनमें से कौन सा बदलाव आपकी जेब पर सबसे ज्यादा असर डालेगा?गैस सिलेंडर और महंगाई कार, बैंकिंग और बाकी नियम

प्रातिक्रिया दे