बाबा का मिलेगा आपको भी आशीर्वाद- शक्ति शहर के श्री श्याम कुटीर में 4 अप्रैल को होगा आशीर्वाद कार्यक्रम, मांगेराम मानस अग्रवाल ने किया है आयोजन, देश के जाने-माने प्रख्यात भजन गायक देंगे प्रस्तुति, हजारों की संख्या में जुटेंगे श्याम प्रेमी, करेंगे बाबा का दीदार

आशीर्वाद कार्यक्रम का आमंत्रण आप सभी के लिए

शक्ति शहर के श्री श्याम कुटीर में 4 अप्रैल को होगा आशीर्वाद कार्यक्रम, मांगेराम मानस अग्रवाल ने किया है आयोजन, देश के जाने-माने प्रख्यात भजन गायक देंगे प्रस्तुति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शक्ति शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी परिवार मांगेराम मानस अग्रवाल ने आगामी 4 अप्रैल को श्री श्याम कुटीर जिंदल प्लाजा के पीछे वार्ड क्रमांक- 15 में आशीर्वाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है,इस अवसर पर जहां देश के प्रख्यात भजन गायक बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे तो वहीं खाटू वाले बाबा श्याम का भव्य दरबार भी सजाया जाएगा एवं इस अवसर पर जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से श्याम प्रेमी सह परिवार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तो वहीं आगंतुकों के लिए भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम होगा, आयोजक मांगेराम मानस अग्रवाल परिवार ने सभी श्याम प्रेमियों को इस आशीर्वाद कार्यक्रम में पहुंचकर खाटू वाले बाबा श्याम का दीदार करने का आग्रह किया है,उल्लेखित हो कि समाजसेवी परिवार मांगेराम मानस अग्रवाल द्वारा अपने परिवार के नन्हे -मुन्ने बच्चों के 4 अप्रैल को जन्मदिन के मौके पर प्रतिवर्ष बाबा श्याम की सेवा में भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तथा यह पूरा परिवार बाबा श्याम की सेवा में समर्पित है, एवं प्रतिवर्ष बाबा श्याम के ऐसे भव्य कार्यक्रम का आयोजन करता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित होते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading