शक्ति जिले में 11 जून को होगी बीएससी नर्सिंग एवं प्री बी एड की परीक्षा. कलेक्टर तोपनो साहब के मार्गदर्शन में 11 परीक्षा केंटो में तैयारिया हो रही दुरुस्त. व्यापम ने आयोजित की है परीक्षा. परीक्षा केदो में होगी सख्त सुरक्षा व्यवस्था

शक्ति जिले में 11 जून को होगी बीएससी नर्सिंग एवं प्री बी एड की परीक्षा. कलेक्टर तोपनो साहब के मार्गदर्शन में 11 परीक्षा केंटो में तैयारिया हो रही दुरुस्त. व्यापम ने आयोजित की है परीक्षा. परीक्षा केदो में होगी सख्त सुरक्षा व्यवस्था kshititech
11 जून को होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारी बैठक

शक्ति जिले में 11 जून को होगी बीएससी नर्सिंग एवं प्री बी एड की परीक्षा. कलेक्टर तोपनो साहब के मार्गदर्शन में 11 परीक्षा केंटो में तैयारिया हो रही दुरुस्त. व्यापम ने आयोजित की है परीक्षा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -11 जून को प्री बी एड और बी एस सी नर्सिंग परीक्षा के लिए सक्ती जिले में 11 केंद्र बनाए गए और 9:30 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। व्यापम द्वारा सक्ती जिले में 11 जून को 2 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा । प्री बी एड के लिए 6 केंद्र और बी एस सी नर्सिंग के लिए 5 केंद्र बनाए गए है। उक्त परीक्षा का संचालन कलेक्टर महोदय अमृत विकास टोपनो और समन्वयक डॉ डी पी पाटले के निर्देशानुसार व्यापम की गाइडलाइन द्वारा संचालित किया जा रहा है । जिला नोडल अधिकारी और जिला समन्वयक व्यापम के संयुक्त तत्वाधान में आज समन्वय केंद्र शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में डॉ डी पी पाटले (जिला समन्वयक व्यापम) और प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े (सहायक समन्वयक व्यापम) द्वारा उक्त परीक्षा संचालन के लिए सभी केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक ब्रीफिंग दिया गया। जिला समन्वयक डॉ डी पी पाटले ने निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी व्यापम की गाइडलाइन के अनुसार ही परीक्षा संचालित करेंगे ।उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रातः 10 से 12:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा ।सभी परीक्षार्थियों को हल्का रंग का हॉफ शर्ट या टी शर्ट पहन कर आना है और पैरों में केवल चप्पल पहनना है ।गहरा रंग का किसी भी प्रकार का फुल और हॉफ शर्ट वर्जित है और पैरों में जूते भी वर्जित है ।लड़कियों के लिए भी यही ड्रेस कोड है और उनको कानो में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है ।उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अपना मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस आदि लेकर आना है इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से अपील किए है कि वो अपने प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशानुसार ही परीक्षा में बैठ सकते है इसलिए निर्देशों को अनिवार्य रूप से पढ़ लेवे। प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े सहायक समन्वयक व्यापम जिला सक्ती ने अतिमहत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि इस बार व्यापम के निर्देशानुसार केंद्रों का मुख्य प्रवेश द्वार सुबह ठीक 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा उसके बाद किसी भी परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा इसलिए सभी निर्धारित समय से पहले अपने अपने केंद्रों में आ जाए। उक्त परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्रों में 2 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है साथ ही उड़न दस्ता टीम का भी गठन किया गया है ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading