हथियार बंदों का हमला धर्मस्थल पर-छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित धर्म स्थल दामाखेड़ा में असामाजिक तत्वों ने किया हमले का प्रयास, आश्रम प्रबंधन की सजगता से असफल रहे असामाजिक तत्व,पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे दामाखेड़ा, पूरी घटना की करी निंदा, घटना की सूचना मिलते ही गृह मंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे दामाखेड़ा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे दामाखेड़ा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे दामाखेड़ा

छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित धर्म स्थल दामाखेड़ा में असामाजिक तत्वों ने किया हमले का प्रयास, आश्रम प्रबंधन की सजगता से असफल रहे असामाजिक तत्व,पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे दामाखेड़ा, पूरी घटना की करी निंदा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिष्ठित धर्म स्थल दामाखेड़ा में बीती रात्रि असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया, तथा भारी संख्या में मौजूद लोग जब अपने मंसूबो पर सफल नहीं हुए तो उन्होंने आश्रम के अंदर दीपावली के बम रुपी पटाखे फेंके, तथा उपरोक्त पूरी घटना की जानकारी स्वयं प्रकाश मुनि नाम साहब ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित करते हुए पूरी घटना की निंदा की है, साथ हो उपरोक्त घटना के सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही है तथा ऐसा न होने पर कबीर पंथ समाज द्वारा खुद ही कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होने की भी चेतावनी दी है

दामाखेड़ा में हुए इस हमले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी ने कांग्रेस नेताओं के साथ आश्रम पहुंचकर पूरी वस्तु स्थिति का जायजा लिया, प्रकाश मुनि साहेब ने सोशल मीडिया पर पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कल रात करीब 9-10 बजे के बीच कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में हमारे नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब की हत्या की नीयत से लगभग 50 आवारा और अपराधी किस्म के लड़कों ने धारदार हथियारों के साथ आश्रम में हमला कर दिया ,और बलपूर्वक आश्रम के अंदर दाखिल होने का प्रयास किया, आश्रम के कार्यकर्ताओं के द्वारा गेट बंद कर देने पर दीवार फांदकर अंदर घुसने का प्रयास किया गया लेकिन साहब की कृपा से सफल नही हुए, फिर गेट के बाहर से दीपावली वाले बम में आग लगाकर आश्रम के अंदर फेकने लगे, इस हमले डॉ भानुप्रताप गोस्वामी घायल होने से बाल बाल बचे, हमारा पूरा परिवार और आश्रम के सभी सदस्य त्योहार मना रहे थे, कुछ और भी दर्शनार्थी लोग वहाँ परिवार के साथ मौजूद थे। इसके बाद उन आवारा लड़कों ने नवोदित वंशाचार्य को अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे, इस पर भानुप्रताप और उनके कुछ साथी गेट खोलकर आक्रमक होकर बाहर निकले तो आवारा लड़के पीछे हटने लगे, इसी बीच मुझे इस बात की खबर मिली मैं तुरत दौड़कर बाहर निकला तो मुझे देखते ही सारे लड़के अंधेरों में गायब होने लगे। पुलिस थाने में सूचना दी गई कुछ ही देर में पुलिस यहां पहुँच गई और सारी जानकारी लेकर अपराधियों की तलाश में जुट गई

प्रकाश मुनि नाम साहब ने बताया है कि इस बीच हमने छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा को भी खबर कर दी फिर उनके द्वारा आई जी, एस पी, जिला कलेक्टर को आवश्यक निर्देश जारी किया गया और गृहमंत्री खुद भी रायपुर से दामाखेड़ा के लिए रवाना हो गए,सीसी टी व्ही कैमरे के फुटेज से कुछ लड़कों की पहचान हो गई और कुछ लड़कों को आश्रम के लोगों ने भी पहचान लिया, अब तक करीब 17-18 लड़कों की गिरफ्तारी हो गई है बाकियों की तलाश जारी है, ऐसी भी जानकारी मिली है कि हमले में कुछ बाहर के लड़के भी शामिल थे।रात करीब 2 बजे तक पुलिस विभाग के सारे बड़े अधिकारी और गृहमंत्री जी आश्रम में रुके रहे, फिर एस पी सहित कुछ पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, और कार्रवाई जारी है

उल्लेखित हो कि दामाखेड़ा में हुए इस हमले पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में जगह-जगह इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भी सौपा गया है

प्रकाश मुनि नाम साहब ने दामाखेड़ा आश्रम में हुए हमले की जानकारी दी सोशल मीडिया के माध्यम से
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करी दामाखेड़ा आश्रम में हमले की निंदा
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने करी दामाखेड़ा आश्रम में हमले की निंदा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading