खेलने कूदने की उम्र में भोलेनाथ की भक्ति-शक्ति के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी बाबा बैजनाथ धाम में किया 120 किलोमीटर पैदल चलकर जलाभिषेक. शहर के दुल्हन परिवार के बच्चे हैं बिहान और बिहा. अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनी बिहान और बिहा की यह कावड़ यात्रा




शक्ति के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी बाबा बैजनाथ धाम में किया 120 किलोमीटर पैदल चलकर जलाभिषेक. शहर के दुल्हन परिवार के बच्चे हैं बिहान और बिहा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बाबा बैजनाथ की आस्था में जहां पूरी दुनिया के शिव भक्त जुटे हुए हैं। तो वही जिन बच्चों की उम्र खेलने कूदने की होती है वे बच्चे भी भोलेनाथ की आस्था में डुबकी लगा रहे हैं। तथा शक्ति शहर के प्रतिष्ठित दुल्हन परिवार के 07 वर्षीय बिहान एवं 10 वर्षीय बिहा ने भी लगभग 120 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सुल्तानगंज से जल उठाया एवं अपने पिता विक्कू दुल्हन तथा माता श्रीमती कोमल अग्रवाल के साथ बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए लगभग 120 किलोमीटर की पैदल कावड़ यात्रा तय की तथा पूरे कावड़ यात्रा मार्ग में भी इन बच्चों का उत्साह कहीं कम नहीं हो रहा था। एवं बच्चों ने इस कावड़ यात्रा को भी एक ऐतिहासिक यात्रा बताई। साथ ही दुल्हन परिवार के इन बच्चों ने देवघर पहुंचकर बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक किया एवं पूजा अर्चना की







