50 लाख रुपए की रिश्वतखोरी के मामले में सेना का कर्नल हुआ गिरफ्तार. सीबीआई ने करी बड़ी कार्रवाई. किसी निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए घटिया प्रोडक्ट को दी मंजूरी

50 लाख रुपए की रिश्वतखोरी के मामले में सेना का कर्नल हुआ गिरफ्तार. सीबीआई ने करी बड़ी कार्रवाई. किसी निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए घटिया प्रोडक्ट को दी मंजूरी kshititech

50 लाख रुपए की रिश्वतखोरी के मामले में सेना का कर्नल हुआ गिरफ्तार. सीबीआई ने करी बड़ी कार्रवाई. किसी निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए घटिया प्रोडक्ट को दी मंजूरी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेना के अधिकारी कर्नल हिमांशु बाली को 50 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कर्नल हिमांशु बाली आर्मी ऑर्डिनेंस कोर की ईस्टर्न कमांड, फोर्ट विलियम (कोलकाता) में तैनात थे।जांच में सामने आया है कि उन्होंने एक कानपुर की कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर किया, घटिया क्वालिटी के प्रोडक्ट को मंजूरी दी और लंबित व बढ़े हुए बिलों के भुगतान में मदद की।FIR के अनुसार, कर्नल ने एक उद्योगपति से रिश्वत के लिए संपर्क किया था। नकदी की समस्या बताने पर उन्होंने उद्योगपति के ड्राइवर के जरिए अपने एक परिचित को पैसे पहुंचाने को कहा।सीबीआई का दावा है कि 50 लाख रुपये की यह रिश्वत हवाला के जरिए भेजने की योजना थी। इस कार्रवाई के बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading