आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है- डोनाल्ड ट्रंप. ट्रंप की टूथ पोस्ट ने मचाई खलबली

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है- डोनाल्ड ट्रंप. ट्रंप की टूथ पोस्ट ने मचाई खलबली

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मिडिल एशिया ने ईरान और अमेरिका के बीच हमले का दौर थम चुका हो लेकिन मौजूदा सीजफायर को लेकर आशंकाए अभी भी जारी हैं। दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता की कोशिश विफल हो चुकी है और दोनों ही देश फिर कब पीस टॉक के लिए एक मेज पर आएंगे यह कहना मुश्किल है। बहरहाल अमेरिकी राष्ट्रपति के सोशल मीडिया ट्रुथ पर किए पोस्ट ने यूरोपीय देशों के बीच खलबली मचा दी है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया है कि, “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है और शायद कभी वापस नहीं लौटेगी। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन ऐसा होने की संभावना है। हालांकि अगर अब पूरी तरह बदलाव आता है, जहां अलग, समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग आगे आते हैं, तो शायद कुछ बहुत अच्छा हो सकता है। आज रात दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास का एक बहुत अहम पल साबित हो सकता है। 47 साल से चल रहे भ्रष्टाचार, डर और मौत के दौर का अंत हो सकता है। ईश्वर ईरान के महान लोगों की रक्षा करे।”

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading