शक्ति के सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बनी कार्य योजना- 7 दिसंबर को जीवनदीप समिति की संपन्न हुई बैठक में अस्पताल की पार्किंग सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर हुई चर्चा,महंत जी ने विधायक निधि से दी अस्पताल को दी डेड बॉडी फ्रीज़र, रामावतार ने कहा- स्वच्छता का भी अस्पताल में रखा जाना चाहिए विशेष ध्यान

शक्ति के सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बनी कार्य योजना- 7 दिसंबर को जीवनदीप समिति की संपन्न हुई बैठक में अस्पताल की पार्किंग सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर हुई चर्चा,महंत जी ने विधायक निधि से दी अस्पताल को दी डेड बॉडी फ्रीज़र, रामावतार ने कहा- स्वच्छता का भी अस्पताल में रखा जाना चाहिए विशेष ध्यान kshititech
7 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में संपन्न जीवनदीप समिति की बैठक
शक्ति के सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बनी कार्य योजना- 7 दिसंबर को जीवनदीप समिति की संपन्न हुई बैठक में अस्पताल की पार्किंग सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर हुई चर्चा,महंत जी ने विधायक निधि से दी अस्पताल को दी डेड बॉडी फ्रीज़र, रामावतार ने कहा- स्वच्छता का भी अस्पताल में रखा जाना चाहिए विशेष ध्यान kshititech
7 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में संपन्न जीवनदीप समिति की बैठक
शक्ति के सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बनी कार्य योजना- 7 दिसंबर को जीवनदीप समिति की संपन्न हुई बैठक में अस्पताल की पार्किंग सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर हुई चर्चा,महंत जी ने विधायक निधि से दी अस्पताल को दी डेड बॉडी फ्रीज़र, रामावतार ने कहा- स्वच्छता का भी अस्पताल में रखा जाना चाहिए विशेष ध्यान kshititech
7 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में संपन्न जीवनदीप समिति की बैठक

शक्ति के सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बनी कार्य योजना- 7 दिसंबर को जीवनदीप समिति की संपन्न हुई बैठक में अस्पताल की पार्किंग सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर हुई चर्चा,महंत जी ने विधायक निधि से दी अस्पताल को दी डेड बॉडी फ्रीज़र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य केदो के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की सोच से स्थापित जीवनदीप समिति के उद्देश्यों को गति देने हेतु नवगठित जिला मुख्यालय शक्ति के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गठित जीवनदीप समिति की बैठक 7 दिसंबर को संपन्न हुई,बैठक की अध्यक्षता जीवनदीप समिति के अध्यक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत ने करी तथा इस बैठक में जहां शक्ति के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पार्किंग व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित करने हेतु अंडरग्राउंड पार्किंग पर विचार करने, शक्ति के जे एलएनडी कॉलेज मैदान के बगल में खाली पड़ी भूमि पर अस्थाई रूप से पार्किंग व्यवस्था करने सहित विभिन्न विकल्पों पर विचार किया गया, तथा बैठक के दौरान जीवनदीप समिति के माध्यम से अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे हेतु एक टेक्नीशियन की नियुक्ति मानदेय पर करने का निर्णय लिया गया

तो वहीं अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक बड़ा आकर्षक बोर्ड लगाने पर भी चर्चा हुई तथा सरकारी अस्पताल के मुख्य द्वार पर संचालित दुकानों को भी हटाने तथा आवागमन की व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया, वहीं अस्पताल में विगत दिनों विद्युत व्यवस्था को लेकर हुए व्यवधान पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बड़े अस्पताल एवं अन्य अस्पताल परिसर के भवनों में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्णय लेते हुए बैठक में उपस्थित विद्युत अधिकारियों से भी इस संबंध में चर्चा की गई,वहीं अस्पताल से प्रतिदिन निकलने वाले सामान्य कचरे के उठाव एवं निष्पादन पर नगर पालिका शक्ति के माध्यम से प्रतिदिन एक कचरा वाहन उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया गया तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कचरा वाहन उपलब्ध करवाने की बात कही गई वहीं बैठक के दौरान पूरे अस्पताल परिसर में साफ- सफाई की बेहतर व्यवस्था करने हेतु आवश्यक सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति पर भी चर्चा हुई, साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के जीवनदीप समिति के प्रभारी रामगोपाल थवाईत ने जीवनदीप समिति का आय व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा बैठक के दौरान शासन द्वारा प्रतिवर्ष जीवनदीप समिति को दी जाने वाली राशि को बढ़ाये जाने हेतु भी आवश्यक चर्चा करते हुए प्रस्ताव भेजे जाने का निर्णय लिया गया, साथ ही बैठक के दौरान जीवनदीप समिति के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए, इसके लिए आप हम सब मिलकर प्रयास करें एवं हमारे इन प्रयासों को तभी गति मिलेगी जब हम सभी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े एवं विधायक श्री महंत ने कहा कि अस्पताल में जिन-जिन चीजों की आवश्यकता है, इसका प्रस्ताव बनाएं तथा जो सामग्रियां विधायक मद से हो सकती हैं उसे मैं तत्काल स्वीकृति प्रदान करूंगा एवं जो सामग्री DMF एवं छत्तीसगढ़ शासन से प्रयास कर मिल सकती है, उसके लिए हम प्रयास करेंगे, वहीं बैठक के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के कर्मचारी एवं निशुल्क सेवाएं देने वाले स्वयंसेवकों ने भी जीवनदीप समिति के मध्य अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौपा, जिस पर जीवनदीप समिति ने इस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया

साथ ही बैठक के दौरान आगंतुक सभी सदस्यों का परिचय समिति के प्रभारी रामगोपाल थवाईत ने करवाते हुए सभी को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत करवाया,साथ ही बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सूरज सिंह राठौर ने विस्तार पूर्वक जीवनदीप समिति गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला साथ ही सभी सदस्यों के ध्यानार्थ और विस्तार पूर्वक बैठक के एजेंडे की भी जानकारी दी, वहीं बैठक में उपस्थित जीवनदीप समिति के सभी सदस्यों ने भी स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर भी अपने सुझाव दिए एवं सुझावों पर अमल करने हेतु भी उपस्थित अधिकारियों को आग्रह किया तथा जीवनदीप समिति के सदस्य रामावतार अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, कन्हैया गोयल एवं धनंजय नामदेव ने भी कहा कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग की मंशानुरूप सरकारी अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही इस अस्पताल में 24 घंटे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले इस दिशा में हम सबको ध्यान देना चाहिए

7 दिसंबर को बैठक के पश्चात जीवनदीप समिति के सभी सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान जाकर वहां की स्थिति का भी जायजा लिया साथ ही मौके पर उपस्थित नगर पालिका तथा प्रशासन के अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के आवश्यक निर्देश दिए गए,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जीवनदीप समिति की संपन्न बैठक के दौरान प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ चरण दास महंत समिति के सचिव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति अरुण कुमार सोम,समिति के सदस्य ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर सूरज सिंह राठौर, समिति के आजीवन सदस्य कन्हैया गोयल शक्ति,जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित सदस्य रामावतार अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल, धनंजय नामदेव, सामाजिक कार्यकर्ता महबूब खान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनीष कुंवर,अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग राकेश द्विवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लिमिटेड के अधिकारी नकुल कुमार पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ पवन अग्रवाल, तहसीलदार रवि राठौर, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि,नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीपीएम श्रीमती अर्चना तिवारी, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सोनवानी,सहित जीवनदीप समिति के सदस्य काफी संख्या में मौजूद रहे,वहीं बैठक के पश्चात जीवनदीप समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ चरण दास महंत ने बैठक से बाहर निकाल कर एक भेँट में कहा कि आज की यह बैठक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने एवं यहां आने वाले मरीजों को अच्छी सुविधाये मिल सके इस दिशा में चर्चा हुई है, तथा मैं पहली बार जीवनदीप समिति की बैठक में शामिल हुआ हूं तथा आने वाले समय में यहां की व्यवस्थाओं को और अधिक अच्छा बनाया जाएगा तथा जीवनदीप समिति के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने अपनी विधायक निधि से सरकारी अस्पताल में डेड बॉडी फ्रीज़र भी देने की घोषणा की, तथा इस दौरान नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल, पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय, विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल, अधिवक्ता रथ राम पटेल,राकेश राठौर,हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू,घनश्याम देवांगन,राकेश राठौर,जगेश्वर सिंह राज भी मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading