अंबिकापुर की मेधावी बिटिया मेघा अग्रवाल को मिलेगा कैलिफोर्निया के कॉलेज में पढ़ने का मौका- आईआईटी के बाद GRE की परीक्षा में मिला कैलिफोर्निया का कॉलेज,अनुभव- सीमा अग्रवाल की बिटिया है मेधा, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने भी दी बधाई

अंबिकापुर की बिटिया सुश्री मेघा अग्रवाल
यूएसए केलिफोर्निया का प्रतिष्ठित सैन डिएगो कॉलेज
यूएसए केलिफोर्निया का प्रतिष्ठित सैन डिएगो कॉलेज

अंबिकापुर की मेधावी बिटिया मेघा अग्रवाल को मिलेगा कैलिफोर्निया के कॉलेज में पढ़ने का मौका- आईआईटी के बाद GRE की परीक्षा में मिला कैलिफोर्निया का कॉलेज,अनुभव- सीमा अग्रवाल की बिटिया है मेधा, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने भी दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंबिकापुर शहर की मेधावी बिटिया सुश्री मेघा अग्रवाल ने मणिपाल यूनिवर्सिटी से साल 2023 में इंजीनियरिंग में आईआईटी की परीक्षा पास करने के बाद GRE की परीक्षा देकर इस परीक्षा में सफलता अर्जित की तथा उन्होंने मास्टर ऑफ बिजनेस एनालिसिस USA के 10 सर्वश्रेष्ठ कॉलेजो में से एक कैलिफोर्निया के सैंनडिएगो कॉलेज में प्रवेश का गौरव हासिल किया है, तथा मेघा अग्रवाल 19 जुलाई को अपनी सफलता के बाद कैलिफोर्निया रवाना हो गई है, एवं 28 जुलाई को कैलिफोर्निया के कॉलेज में मेघा अग्रवाल का ओरिएंटेशन भी संपन्न हो गया है

तथा वे इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में कैलिफोर्निया के कॉलेज में पढ़ाई करेंगी, मेधा अग्रवाल अंबिकापुर के समाजसेवी अनुभव अग्रवाल एवं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की संस्थापक सदस्य एवं कर्मठ समाज सेविका श्रीमती सीमा अग्रवाल की बिटिया है, तथा उनकी एक सफलता पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल सहित सम्मेलन परिवार ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, तो वहीं मेघा अग्रवाल की इस सफलता से पूरा परिवार उत्साहित है,एवं उनकी माता श्रीमती सीमा अग्रवाल ने कहा कि उनकी बिटिया प्रारंभ से ही इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करना चाहती थी, तथा उन्होंने निरंतर कड़ी मेहनत के साथ अपनी इस पढ़ाई को जारी रखा तथा आज उन्हें कैलिफोर्निया के कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा, ज्ञात हो की आईआईटी की परीक्षा करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन के क्षेत्र में सर्वोच्च डिग्री हासिल करने के लिए GRE परीक्षा जो की काफी कठिन परीक्षा होती है, एवं इसके लिए विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत से ही उन्हें सफलता मिलती है, तथा मेघा अग्रवाल ने यह मुकाम हासिल किया है

मेघा अग्रवाल की सफलता पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने भी करी उज्जवल भविष्य की कामना
कैलिफोर्निया के कॉलेज में अंबिकापुर की मेधा अग्रवाल अपने सहपाठियों के साथ
कैलिफोर्निया के कॉलेज में अंबिकापुर की मेधा अग्रवाल अपने सहपाठियों के साथ

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading