अंबिकापुर महिला इकाई का गठन- छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच महिला विंग की अंबिकापुर जिला इकाई का हुआ पुनर्गठन, पूर्व अध्यक्ष सीमा अग्रवाल की अनुशंसा पर सरला गोयल होंगी जिला अध्यक्ष, सचिव की जिम्मेदारी देखेगी रेणु गर्ग, सीमा के नेतृत्व में मंच की महिला इकाई ने प्रदेश स्तर पर बनाई अपनी सक्रियता के लिए पहचान

अंबिकापुर जिला इकाई की नई अध्यक्ष श्रीमती सरला गोयल
छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच
अंबिकापुर जिला महिला इकाई की सचिव श्रीमती रेणु गर्ग

छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच महिला विंग की अंबिकापुर जिला इकाई का हुआ पुनर्गठन, पूर्व अध्यक्ष सीमा अग्रवाल की अनुशंसा पर सरला गोयल होंगी जिला अध्यक्ष, सचिव की जिम्मेदारी देखेगी रेणु गर्ग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में अग्रवाल समाज के सशक्त संगठन छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की महिला विंग ने अंबिकापुर जिले में अपनी जिला महिला इकाई का पुनर्गठन करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा अग्रवाल अंबिकापुर की अनुशंसा पर नए जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सरला गोयल एवं सचिव के रूप में श्रीमती रेणु गर्ग को मनोनीत किया गया है, उपरोक्त मनोयन छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर, हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर, मंच के प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल रायपुर, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संध्या अग्रवाल रायपुर की स्वीकृति से एवं श्रीमती सीमा अग्रवाल अंबिकापुर की अनुशंसा पर की गई है, अंबिकापुर महिला जिला इकाई के दोनों ही नवनियुक्त पदाधिकारियो ने मंच के संगठन को मजबूत बनाने तथा वार्षिक कार्यक्रमों का पूरे जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने की बात कही है, वहीं प्रदेश इकाई ने अंबिकापुर जिले की पूर्व अध्यक्ष एवं सक्रिय समाजसेविका श्रीमती सीमा अग्रवाल के इन प्रयासों पर उनका आभार व्यक्त किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading