कमाल की शख्सियत हैं कौशिक जी- सेवा, सादगी और समर्पण की मिसाल हैं पामगढ़ के बीईओ मोहनलाल कौशिक,स्काउट-गाइड, शिक्षा और प्रशासन—हर क्षेत्र में इनका अग्रणी योगदान, राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक के साथ ही स्काउट-गाइड के 25 छात्रों को उनके निर्देशन में मिला था राज्यपाल पुरस्कार

पामगढ़ विकासखंड के शिक्षा अधिकारी मोहनलाल कौशिक
विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में स्कूलों में कौशिक साहब
विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में स्कूलों में बच्चों एवं विद्यालय प्रबंधन के साथ कौशिक साहब

कमाल के हैं कौशिक जी- सेवा, सादगी और समर्पण की मिसाल हैं पामगढ़ के बीईओ मोहनलाल कौशिक,स्काउट-गाइड, शिक्षा और प्रशासन—हर क्षेत्र में इनका अग्रणी योगदान, राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक के साथ ही स्काउट-गाइड के 25 छात्रों को उनके निर्देशन में मिला था राज्यपाल पुरस्कार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मोहनलाल कौशिक एक ऐसे अधिकारी हैं जिन्होंने न केवल शिक्षा विभाग में, बल्कि स्काउट-गाइड के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट स्थान स्थापित किया है। उनका व्यक्तित्व सादगी, सेवा और समर्पण का जीवंत उदाहरण है।जब वे शालाओं का निरीक्षण करते हैं, तो अन्य अधिकारियों की तरह कुर्सी पर अधिकार जताने की जगह, सामान्य शिक्षक की कुर्सी पर बैठकर संवाद करना पसंद करते हैं। यही उनका मिलनसार और विनम्र स्वभाव उन्हें विकासखंड के शिक्षकों और छात्रों के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाता है।

जांजगीर-चांपा जिले में वर्षों तक स्काउट-गाइड में बनाई विशेष पहचान

मोहनलाल कौशिक पूर्व में जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) और जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) के रूप में दायित्वो का बेहतर रुप से निर्वहन किए है । उनके नेतृत्व में जांजगीर-चांपा जिले से 100 से अधिक स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है।विशेष उल्लेखनीय यह है कि उनके अपने विद्यालय, शा. महामाया उ.मा.वि. पामगढ़ से ही 25 छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त किया है। यह उनकी प्रेरक नेतृत्व क्षमता और स्काउट के प्रति सच्ची सेवा भावना का प्रमाण है।

राज्यपाल सम्मानित शिक्षक और तीन कालखंड की सेवा

श्री कौशिक को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यपाल द्वारा “उत्कृष्ट शिक्षक” के रूप में सम्मानित भी किया जा चुका है।
बीईओ जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व के साथ-साथ वे आज भी अपने मूल शिक्षक धर्म को निभाते हुए शा. महामाया उ.मा.वि. पामगढ़ में प्रतिदिन तीन कालखंड पढ़ाते हैं, जो उनके कर्मठ और शिक्षार्थीप्रिय स्वभाव को दर्शाता है।एक प्रेरणा स्वरूप व्यक्तित्व बीईओ मोहनलाल कौशिक ने यह सिद्ध कर दिया है कि सच्चा नेतृत्व वही है जो पद पर नहीं, कर्म और विचारों में महान होता है। उनका जीवन और कार्यशैली हर शिक्षक, अधिकारी और छात्र के लिए प्रेरणा है।

भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त के रूप में सेवाएं देने वाले मोहनलाल कौशिक
स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में मोहनलाल कौशिक
अपनी जीवन संगिनी के साथ मोहनलाल कौशिक
पामगढ़ विकासखंड में वृक्षारोपण की सकारात्मक पहल विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहनलाल कौशिक जी के द्वारा
पामगढ़ विकासखंड में वृक्षारोपण की सकारात्मक पहल विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहनलाल कौशिक जी के द्वारा
पामगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे मोहनलाल कौशिक

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading