अद्भुत प्रदर्शन, जादू नहीं विज्ञान- शक्ति जिले के विज्ञान शिक्षकों ने प्रदर्शनी में रचा इतिहास, विज्ञान के अद्भुत मॉडलों का किया हजारों विद्यार्थियों ने अवलोकन, विज्ञान शिक्षकों की इस अद्वितीय प्रतिभा को सराहा दिग्गज हस्तियों ने, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित विज्ञान शिक्षक शैल पांडेय का किया जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने सम्मान

विज्ञान शिक्षक शैल कुमार पांडेय प्रदर्शनी में जानकारी देते हुए
विज्ञान शिक्षक शैल कुमार पांडेय प्रदर्शनी में जानकारी देते हुए
विज्ञान प्रदर्शनी में पहुंची सांसद कमलेश जांगड़े

जादू नहीं विज्ञान- शक्ति जिले के विज्ञान शिक्षकों ने प्रदर्शनी में रचा इतिहास, विज्ञान के अद्भुत मॉडलों का किया हजारों विद्यार्थियों ने अवलोकन, विज्ञान शिक्षकों की इस अद्वितीय प्रतिभा को सराहा दिग्गज हस्तियों ने, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित विज्ञान शिक्षक शैल पांडेय का किया जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति जिले के विज्ञान शिक्षकों ने जहां अपनी अद्भुत, अद्भूतिय मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र को गौरवांनित किया है,तो वहीं शक्ति जिले के विकासखंड शक्ति के नंदेलीभाटा मैदान में 22 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय प्रगतिशील छत्तीसगढ़ विशेष प्रदर्शनी में भी अंचल के विज्ञान शिक्षकों ने अपनी अद्वितीय एवं अद्भुत प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया तथा इस प्रदर्शनी में जहां हजारों की संख्या में जिले के विभिन्न स्थानों से स्कूल के विद्यार्थी पहुंचे हुए थे तो वहीं क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों ने भी इस प्रदर्शनी में पहुंचकर अवलोकन किया,विकासशील छत्तीसगढ़, विशाल प्रदर्शनी सक्ति जिला के विज्ञान संचारको के द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनी स्टाल ” No Magic Only Science” “जादू नही विज्ञान” के स्टाल मे विज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जादू के उलझे रहस्यो मे विज्ञान के सक्रिय योगदान को बताने का भरपूर प्रयास किया गया

बच्चे,छात्र, पालक, माता पिता,बड़े बुजुर्गो की स्टाल पर भीड़ लग रही है। जिसमे दाब, वायु मंडलीय दाब, अभिकेंद्रण बल, अपकेंद्रं बल, गुरु त्वाकर्षणबल, घर्षण बल, बल का विभाजन, दृष्टि भ्रम, प्रकाश, प्रकाश का परावर्तन, गणितीय मेजिक का रहस्य, पज्जल गेम, व्यक्ति की अतिरिक्त सोच, चुम्बक्, आदि का प्रयोग समझाते हैं जादुई रहस्यो को जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रदर्शन मे सक्रिय सहभागिता देने वाले छात्रों को आर्गनाइजर टीम के सहयोग से स्टाल द्वारा गिफ्ट भी दिया जा रहा है स्टाल मे प्रदर्शन देखने वाले कुछ दर्शक दीर्घा से जो विजिटर डायरी मे अपनी प्रतिक्रिया भी लिख रहे है कि उन्है स्टाल की कौन सी गतिविधि उन्हे अच्छी लगी प्रतिक्रिया देने वालो मे सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, आर्गनाइजर टीम दिल्ली से आकांक्षा,संतोष पावर ज,दतत्राशय सर,,विनोद कुमार, अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व सक्ति अरुण कुमार सोम, जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार चंद्रा, प्राचार्य,ऋषभतीर्थ, बालोद से ऋषिकेश पांडेय जी, बाल विकास विभाग से योगीता ठाकुर, परियोजना अधिकारी जी, सक्ति नगर के प्रतिष्ठित नागरिक गण, जिले से बच्चो को शामिल किये जाने वाले स्कूल, कालेज के प्राचार्य गण, प्रदर्शन मे लगाई गयी स्टालो के प्रतिनिधि भी स्टाल की जनकारी की प्रसंशा कर विजिटर डायरी मे प्रतिक्रिया दे रहे है।स्टाल पर लगी भीड़ कार्य क्रम को सफल बना रही है

बेहतर प्रदर्शन के लिए विज्ञान शिक्षक को 24 मार्च को समापन समारोह में किया गया सम्मानित
विज्ञान प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद बेहतर संचालन के लिए अतिथियों द्वारा विजिटर डायरी में लिखा गया नोट
विज्ञान प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद बेहतर संचालन के लिए अतिथियों द्वारा विजिटर डायरी में लिखा गया नोट
विज्ञान प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद बेहतर संचालन के लिए अतिथियों द्वारा विजिटर डायरी में लिखा गया नोट

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading