20 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूल हो जाएंगे बंद. 15 जून तक गर्मी को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का हुआ आदेश. 16 अप्रैल को जारी हुआ आदेश



20 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूल हो जाएंगे बंद. 15 जून तक गर्मी को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का हुआ आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्तमान में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था। किंतु गर्मी को देखते हुए सरकार ने 20 अप्रैल से सभी सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 16/04/2026 के अनुसार
क्रमांकGENCOR-35010/2449/2025-SCHOOL EDUCATION SECTION विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 22/09/2025 द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 01.05.2026 से 15.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये, राज्य शासन एतद् द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये दिनांक 20.04.2026 से 15.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता है।यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 22.09.2025 की शेष कण्डिकाएं यथावत रहेंगी।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार उपरोक्त आदेश दिनांक को 16/4/26 आर.पी. वर्मा अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है



